Wednesday, December 2, 2020

कक्षा - छठी पाठ - 19

कक्षा - छठी

पाठ - 19
शुभ कामना

प्रश्न 1 - सुविचार किस प्रकार बढ़ सकते हैं?
उत्तर 1 - वेद पढ़कर सुविचार बढ़ सकते हैं।
प्रश्न 2 - ऊपर कब और कैसे चढ़ा जा सकता है?
उत्तर 2 - वेदों का ज्ञान प्राप्त कर के ऊपर चढ़ा जा सकता है।
प्रश्न 3 - कवि सविता देव से क्या वर मांग रहे है?
उत्तर 3 - कवि सविता देवी से आर्य बनने और सारे संसार को आर्य बनाने का वर मांग रहा है।
प्रश्न 4 - सारी वसुधा को परिवार कब कहा जा सकता है?
उत्तर 4 - सारी वसुधा को परिवार तब कहा जाएगा जब सारे संसार के लोग वेदों के बताए गए मार्ग पर चलेंगे।

4 comments: