Tuesday, July 7, 2020

कक्षा - छठी अनमोल वचन

अनमोल वचन

1 सत्य अभिव्यक्ति का वह सुमन है जो मसले जाने पर सुगंध देता है।

2 प्रत्येक अच्छा कार्य पहले असंभव सा दिखाई देता है।

3 खतरा उठाए बिना मनुष्य को कल्याण के दर्शन नहीं होते।

4 जो प्यार एक मुस्कान द्वारा व्यक्त होता है वह हजारों नमस्कार और द्वारा व्यक्त नहीं होता।

5 जो अपने साथ के दबे हुए लोगों को अपना प्यार और रक्षा नहीं करता, उसे सच्चे मित्र कभी नहीं मिलते।

6 उद्देश्य पर मर मिटने वाले कभी पराजित नहीं होते।

7 आप तब तक हार नहीं सकते, जब तक आप प्रयास करना नहीं छोड़ते।

8 जीवन में अनुकूलता और प्रतिकूलता में एक समान जीना ही त्याग है।

कक्षा - सातवीं अनमोल वचन

अनमोल वचन

1 तुम्हें जो कुछ चाहिए अपनी मुस्कान से प्राप्त करो शारीरिक बल से नहीं।

2 जो व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति स्थिर रखना चाहता है, उसे दूसरों की आलोचना से चिढ़ना नहीं चाहिए।

3 तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन तुम्हें उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता, जितने तुम्हारे खराब विचार।

4 उद्देश्य पर मर मिटने वाले कभी पराजित नहीं होते।

5 जब तक हमने अहंकार की भावना रहेगी तब तक त्याग की भावना का उदय होना कठिन है।

6 जीवन में अनुकूलता और प्रतिकूलता में एक समान जीना ही त्याग है।

7 शिष्टाचार के द्वारा कोई भी मनुष्य संसार में उन्नति कर सकता है।

कक्षा - पांचवीं अनमोल वचन

अनमोल वचन

1 दौड़ना व्यर्थ है मुख्य बातों समय पर निकलना है।

2 प्रत्येक अच्छा कार्य पहले असंभव दिखाई देता है।

3 उद्देश्य पर मर मिटने वाले कभी पराजित नहीं होते।

4  खतरा उठाए बिना मनुष्य को कल्याण के दर्शन नहीं होते।

5  चरित्र सबसे अनमोल गहना है।

6 जैसा हम सोचते हैं वैसे ही बन जाते हैं।

Saturday, May 30, 2020

कक्षा - सातवीं पाठ - 7

कक्षा - सातवीं

पाठ - 7
उद्बोधन

प्रश्न 1- उद्बोधन गीत में जागने के लिए क्यों कहा गया है?
उत्तर 1- मनुष्य को जानने के लिए इसलिए कहा गया है क्योंकि मनुष्य आलस्य को त्याग कर ही अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है।
प्रश्न 2- ईश्वर से प्रीत करने की रीत क्या है?
उत्तर 2- सुबह उठकर सच्चे मन से भगवान का नाम लेकर ध्यान करना और अन्य सभी कार्यों में भी ईश्वर को याद रखना ही ईश्वर से प्रीत करने की सच्ची रीत है।
प्रश्न 3-' जब चिड़िया ने चुप खेत लिया, फिर पछताए क्या होवत है' का भाव बताओ।
उत्तर 3- इस कहावत का भाव है कि जो समय एक बार बीत गया सो बीत गया। वह समय दोबारा नहीं आता और समय बीत जाने पर पछताने से कोई लाभ भी नहीं होता।

कक्षा - आठवीं पाठ - 7

कक्षा - आठवीं

पाठ - 7
राष्ट्रीय भाषा

प्रश्न 1- राजार्षि टंडन अंग्रेजी के लिए पन्द्रह वर्ष की छूट देना क्यों नहीं चाहते थे।
उत्तर 1- राजर्षि टंडन अंग्रेजी को पन्द्रह वर्ष की छूट नहीं देना चाहते थे क्योंकि वह जानते थे कि पन्द्रह वर्ष तक अगर अंग्रेजी ही बनी रही तो हिंदी का स्तर घट जाएगा। इसके पश्चात वह राष्ट्रभाषा होने का अधिकार प्राप्त नहीं कर पाएगी।
प्रश्न 2- आज देश में हिंदी को जो स्थान प्राप्त है उसकी समीक्षा करें।
उत्तर 2- आज कहने को हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है किंतु उसे वह स्थान प्राप्त नहीं है जिसकी वह अधिकारी है। हिंदी भारतीयों को भावात्मक अभिव्यक्ति का एकमात्र  माध्यम है। इसके अभाव में 'भारतीयता' की अभिव्यक्ति हो ही नहीं सकती।
प्रश्न 3- गुरु गोविंद सिंह ने हिंदी के लिए क्या किया?
उत्तर 3- गुरु गोविंद सिंह सारे देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता का सपना संजोए हुए थे। इस निमित्त शिवाजी के पुत्र संभाजी से मिलने दक्षिण गए थे। गुरुजी ने खालसा पंथ में दीक्षित होने वाले अपने अनुयायियों को जो जय घोष प्रदान किया वह सारे देश के विचार से हिंदी में था और आज भी हिंदी में ही बोला जाता है
गुरु जी का दशम ग्रंथ भी हिंदी में ही लिखा है।
प्रश्न 4- महर्षि दयानंद से हिंदी अपनाने का आग्रह किसने किया?
उत्तर 4- महर्षि दयानंद से हिंदी अपनाने का आग्रह बंगाल की राजधानी कलकत्ता में ब्रह्म समाज के नेता केशव चंद्र सेन ने किया था।
प्रश्न 5- महात्मा गांधी ने बी.बी.सी. को भारत के आज़ाद होने पर अपना संदेश प्रसारित करने के लिए क्यों नहीं दिया?
उत्तर 5- देश के आज़ाद होने पर बी.बी.सी. लंदन के अधिकारी गांधी जी से ऐसा संदेश लेने के लिए पहुंचे थे जिसे वे रेडियो पर सुना सके। उन दिनों तक बी.बी.सी. से हिंदी प्रसारण नहीं होते थे। इसीलिए गांधी जी ने संदेश देने से मना कर दिया और कहा कि दुनिया भूल जाए कि गांधी अंग्रेजी जानता है।
        " वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह"

कक्षा - पांचवीं पाठ - 7

कक्षा - पांचवी

पाठ - 7
महात्मा सुकरात की सहनशीलता

प्रश्न 1- महात्मा सुकरात की पत्नी का स्वभाव कैसा था?
उत्तर 1- महात्मा सुकरात की पत्नी का स्वभाव कड़वा(क्रोध) था।
प्रश्न 2- सुकरात की पत्नी सुकरात से झगड़े के लिए कौन से बहाने खोज लेती थी?
उत्तर 2- जब सुकरात मौन होकर बैठ जाते तो वह उन पर मौन रहने का आरोप लगाती। पुस्तकें पढ़ते तो उनको कहती कि, "तुम इन्हीं से शादी क्यों नहीं कर लेते?"
प्रश्न 3- अपशब्द सुनकर भी सुकरात जब चुप रहे तो उनकी पत्नी ने क्या किया?
उत्तर 3- अपशब्द सुनकर जब सुकरात चुप रहे तो उनकी पत्नी मकान के बाहर पड़ा कीचड़ एक बर्तन में भर लाई और सुकरात के ऊपर उँड़ेल दिया।
प्रश्न 4- पत्नी द्वारा कीचड़ डाले जाने पर सुकरात ने क्या कहा?
उत्तर 4- सुकरात ने कहा कि आज तो पुरानी कहावत गलत हो गई 'जो गरजते हैं वह बरसते नहीं।' आज देखा जो गरजते हैं, वह बरसते भी हैं।
प्रश्न 5- सुकरात ने अपनी पत्नी की प्रशंसा किस प्रकार की?
उत्तर 5- सुकरात ने कहा, "यह मेरी पत्नी ही नहीं, बल्कि मेरे बच्चों की मां भी है।"

कक्षा - छठी पाठ - 6

कक्षा -  छठी

पाठ - 6
भक्तराज ध्रुव

रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
1  ध्रुव के पिता का नाम -------  था। ( उत्तानपाद)
2  ध्रुव की माता का नाम ------- था। ( सुनीति)
3  ध्रुव की माता का नाम ------ था। ( सुरुचि)
4  सुरुचि के पुत्र का नाम ------ था। ( उत्तम)
5 तब के लिए जाते हुए ध्रुव को -------- मिले। ( नारद मुनि)
6 राजा की बड़ी रानी का नाम -------- था। ( सुनीति)
7 सुनीति के पुत्र का नाम ------- था। ( ध्रुव)
8  गोद में ध्रुव को देखकर ------- रानी चिढ़ गई। ( सुरुचि)
9  ध्रुव के वन जाने पर राजा को ---------- हुई। ( चिंता)
10  तपस्या से ध्रुव ने --------- को प्रसन्न किया। (  परमात्मा)