Saturday, May 30, 2020

कक्षा - आठवीं पाठ - 7

कक्षा - आठवीं

पाठ - 7
राष्ट्रीय भाषा

प्रश्न 1- राजार्षि टंडन अंग्रेजी के लिए पन्द्रह वर्ष की छूट देना क्यों नहीं चाहते थे।
उत्तर 1- राजर्षि टंडन अंग्रेजी को पन्द्रह वर्ष की छूट नहीं देना चाहते थे क्योंकि वह जानते थे कि पन्द्रह वर्ष तक अगर अंग्रेजी ही बनी रही तो हिंदी का स्तर घट जाएगा। इसके पश्चात वह राष्ट्रभाषा होने का अधिकार प्राप्त नहीं कर पाएगी।
प्रश्न 2- आज देश में हिंदी को जो स्थान प्राप्त है उसकी समीक्षा करें।
उत्तर 2- आज कहने को हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है किंतु उसे वह स्थान प्राप्त नहीं है जिसकी वह अधिकारी है। हिंदी भारतीयों को भावात्मक अभिव्यक्ति का एकमात्र  माध्यम है। इसके अभाव में 'भारतीयता' की अभिव्यक्ति हो ही नहीं सकती।
प्रश्न 3- गुरु गोविंद सिंह ने हिंदी के लिए क्या किया?
उत्तर 3- गुरु गोविंद सिंह सारे देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता का सपना संजोए हुए थे। इस निमित्त शिवाजी के पुत्र संभाजी से मिलने दक्षिण गए थे। गुरुजी ने खालसा पंथ में दीक्षित होने वाले अपने अनुयायियों को जो जय घोष प्रदान किया वह सारे देश के विचार से हिंदी में था और आज भी हिंदी में ही बोला जाता है
गुरु जी का दशम ग्रंथ भी हिंदी में ही लिखा है।
प्रश्न 4- महर्षि दयानंद से हिंदी अपनाने का आग्रह किसने किया?
उत्तर 4- महर्षि दयानंद से हिंदी अपनाने का आग्रह बंगाल की राजधानी कलकत्ता में ब्रह्म समाज के नेता केशव चंद्र सेन ने किया था।
प्रश्न 5- महात्मा गांधी ने बी.बी.सी. को भारत के आज़ाद होने पर अपना संदेश प्रसारित करने के लिए क्यों नहीं दिया?
उत्तर 5- देश के आज़ाद होने पर बी.बी.सी. लंदन के अधिकारी गांधी जी से ऐसा संदेश लेने के लिए पहुंचे थे जिसे वे रेडियो पर सुना सके। उन दिनों तक बी.बी.सी. से हिंदी प्रसारण नहीं होते थे। इसीलिए गांधी जी ने संदेश देने से मना कर दिया और कहा कि दुनिया भूल जाए कि गांधी अंग्रेजी जानता है।
        " वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह"

No comments:

Post a Comment