Friday, May 22, 2020

कक्षा - आठवीं पाठ - 6

कक्षा - आठवीं

पाठ - 6
संस्कृति भाषा

प्रश्न 1- संस्कृत साहित्य किस भाषा में लिखा गया है?
उत्तर 1- संस्कृत साहित्य संस्कृत भाषा में लिखा गया है।
प्रश्न 2- संसार की समस्त परिष्कृत भाषाओं में से कौन सी भाषा प्राचीनतम है?
उत्तर 2- संसार की समस्त परिष्कृत भाषाओं में से संस्कृत भाषा प्राचीनतम है।
प्रश्न 3- संस्कृत का मौलिक अर्थ क्या है?
उत्तर 3- 'संस्कार की गई भाषा।'
प्रश्न 4- संस्कृत भाषा और भारतवासियों का माता और पुत्र का संबंध किस प्रकार है?
उत्तर 4- संस्कृत और भारतवासियों का माता और पुत्र का संबंध है। संस्कृत भाषा सारी भाषाओं से प्राचीन है; अतएव संस्कृत अन्य भाषाओं की जननी है। इस भाषा के समान मृदुलता, मधुरता और व्यापकता किसी और भाषा में नहीं है। भारत की समस्त भाषाओं का स्त्रोत संस्कृत है। संस्कृत के भंडार से ही विभिन्न भाषाओं के शब्द निकले हैं और निकलते जा रहे हैं। समस्त प्राचीन साहित्य, वेद, ब्राह्मण, उपनिषद, दर्शन, धार्मिक ग्रंथ और इतिहास आदि संस्कृत में लिखे गए हैं।
प्रश्न 5- संस्कृत साहित्य के किन्हीं दो ग्रंथों और लेखकों के नाम लिखें।
उत्तर 5- लेखक - ग्रंथ
वाल्मीकि - रामायण
कौटिल्य - अर्थशास्त्र
वेदव्यास - महाभारत
प्रश्न 6- अर्थशास्त्र के लेखक का नाम लिखें।
उत्तर 6- कौटिल्य।
प्रश्न 7- गुरु गोविंद सिंह जी ने संस्कृत को क्या दिया है?
उत्तर 7- गुरु गोविंद सिंह जी संस्कृत के बड़े विद्वान थे। उन्होंने अपने कुछ शिष्यों को संस्कृत पढ़ने काशी भेजा था। उनका दशम ग्रंथ यद्यपि हिंदी में है किंतु संस्कृत के ज्ञान के बिना उसे अच्छी तरह समझ पाना असंभव है। गुरुजी की संस्कृत के कारण ही प्रत्येक सिख रियासत में संस्कृत की निःशुल्क पाठशालाएँ चलती रही।
प्रश्न 8- हमें संस्कृत भाषा का अध्ययन क्यों करना चाहिए?
उत्तर 8- संस्कृत जाने वालों को विश्वभर की, विशेषताः भारत की किसी भी भाषा को सीखने में, दूसरों की अपेक्षा कम समय लगता है। इसके व्याकरण और अनुवाद का शिक्षण बुद्धि को वह दिशा प्रदान करता है जिससे छात्र का गणित तथा विज्ञान के विषय में प्रवेश सुगम हो जाता है।
प्रश्न 9- संस्कृत किनकी भाषा है?
उत्तर 9- मानव मात्र की।
प्रश्न 10- क्या संस्कृत विश्व भाषा बन सकती है? कैसे?
उत्तर 10- संसार के विद्वान् यह मानने लगे हैं कि कंप्यूटर के लिए भी सबसे सरल और उपयुक्त भाषा संस्कृत ही है। यदि ऐसा हो जाए तो संस्कृत आज भी विश्व भाषा बन सकती है।

No comments:

Post a Comment