Saturday, May 30, 2020

कक्षा - सातवीं पाठ - 7

कक्षा - सातवीं

पाठ - 7
उद्बोधन

प्रश्न 1- उद्बोधन गीत में जागने के लिए क्यों कहा गया है?
उत्तर 1- मनुष्य को जानने के लिए इसलिए कहा गया है क्योंकि मनुष्य आलस्य को त्याग कर ही अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है।
प्रश्न 2- ईश्वर से प्रीत करने की रीत क्या है?
उत्तर 2- सुबह उठकर सच्चे मन से भगवान का नाम लेकर ध्यान करना और अन्य सभी कार्यों में भी ईश्वर को याद रखना ही ईश्वर से प्रीत करने की सच्ची रीत है।
प्रश्न 3-' जब चिड़िया ने चुप खेत लिया, फिर पछताए क्या होवत है' का भाव बताओ।
उत्तर 3- इस कहावत का भाव है कि जो समय एक बार बीत गया सो बीत गया। वह समय दोबारा नहीं आता और समय बीत जाने पर पछताने से कोई लाभ भी नहीं होता।

कक्षा - आठवीं पाठ - 7

कक्षा - आठवीं

पाठ - 7
राष्ट्रीय भाषा

प्रश्न 1- राजार्षि टंडन अंग्रेजी के लिए पन्द्रह वर्ष की छूट देना क्यों नहीं चाहते थे।
उत्तर 1- राजर्षि टंडन अंग्रेजी को पन्द्रह वर्ष की छूट नहीं देना चाहते थे क्योंकि वह जानते थे कि पन्द्रह वर्ष तक अगर अंग्रेजी ही बनी रही तो हिंदी का स्तर घट जाएगा। इसके पश्चात वह राष्ट्रभाषा होने का अधिकार प्राप्त नहीं कर पाएगी।
प्रश्न 2- आज देश में हिंदी को जो स्थान प्राप्त है उसकी समीक्षा करें।
उत्तर 2- आज कहने को हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है किंतु उसे वह स्थान प्राप्त नहीं है जिसकी वह अधिकारी है। हिंदी भारतीयों को भावात्मक अभिव्यक्ति का एकमात्र  माध्यम है। इसके अभाव में 'भारतीयता' की अभिव्यक्ति हो ही नहीं सकती।
प्रश्न 3- गुरु गोविंद सिंह ने हिंदी के लिए क्या किया?
उत्तर 3- गुरु गोविंद सिंह सारे देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता का सपना संजोए हुए थे। इस निमित्त शिवाजी के पुत्र संभाजी से मिलने दक्षिण गए थे। गुरुजी ने खालसा पंथ में दीक्षित होने वाले अपने अनुयायियों को जो जय घोष प्रदान किया वह सारे देश के विचार से हिंदी में था और आज भी हिंदी में ही बोला जाता है
गुरु जी का दशम ग्रंथ भी हिंदी में ही लिखा है।
प्रश्न 4- महर्षि दयानंद से हिंदी अपनाने का आग्रह किसने किया?
उत्तर 4- महर्षि दयानंद से हिंदी अपनाने का आग्रह बंगाल की राजधानी कलकत्ता में ब्रह्म समाज के नेता केशव चंद्र सेन ने किया था।
प्रश्न 5- महात्मा गांधी ने बी.बी.सी. को भारत के आज़ाद होने पर अपना संदेश प्रसारित करने के लिए क्यों नहीं दिया?
उत्तर 5- देश के आज़ाद होने पर बी.बी.सी. लंदन के अधिकारी गांधी जी से ऐसा संदेश लेने के लिए पहुंचे थे जिसे वे रेडियो पर सुना सके। उन दिनों तक बी.बी.सी. से हिंदी प्रसारण नहीं होते थे। इसीलिए गांधी जी ने संदेश देने से मना कर दिया और कहा कि दुनिया भूल जाए कि गांधी अंग्रेजी जानता है।
        " वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह"

कक्षा - पांचवीं पाठ - 7

कक्षा - पांचवी

पाठ - 7
महात्मा सुकरात की सहनशीलता

प्रश्न 1- महात्मा सुकरात की पत्नी का स्वभाव कैसा था?
उत्तर 1- महात्मा सुकरात की पत्नी का स्वभाव कड़वा(क्रोध) था।
प्रश्न 2- सुकरात की पत्नी सुकरात से झगड़े के लिए कौन से बहाने खोज लेती थी?
उत्तर 2- जब सुकरात मौन होकर बैठ जाते तो वह उन पर मौन रहने का आरोप लगाती। पुस्तकें पढ़ते तो उनको कहती कि, "तुम इन्हीं से शादी क्यों नहीं कर लेते?"
प्रश्न 3- अपशब्द सुनकर भी सुकरात जब चुप रहे तो उनकी पत्नी ने क्या किया?
उत्तर 3- अपशब्द सुनकर जब सुकरात चुप रहे तो उनकी पत्नी मकान के बाहर पड़ा कीचड़ एक बर्तन में भर लाई और सुकरात के ऊपर उँड़ेल दिया।
प्रश्न 4- पत्नी द्वारा कीचड़ डाले जाने पर सुकरात ने क्या कहा?
उत्तर 4- सुकरात ने कहा कि आज तो पुरानी कहावत गलत हो गई 'जो गरजते हैं वह बरसते नहीं।' आज देखा जो गरजते हैं, वह बरसते भी हैं।
प्रश्न 5- सुकरात ने अपनी पत्नी की प्रशंसा किस प्रकार की?
उत्तर 5- सुकरात ने कहा, "यह मेरी पत्नी ही नहीं, बल्कि मेरे बच्चों की मां भी है।"

कक्षा - छठी पाठ - 6

कक्षा -  छठी

पाठ - 6
भक्तराज ध्रुव

रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
1  ध्रुव के पिता का नाम -------  था। ( उत्तानपाद)
2  ध्रुव की माता का नाम ------- था। ( सुनीति)
3  ध्रुव की माता का नाम ------ था। ( सुरुचि)
4  सुरुचि के पुत्र का नाम ------ था। ( उत्तम)
5 तब के लिए जाते हुए ध्रुव को -------- मिले। ( नारद मुनि)
6 राजा की बड़ी रानी का नाम -------- था। ( सुनीति)
7 सुनीति के पुत्र का नाम ------- था। ( ध्रुव)
8  गोद में ध्रुव को देखकर ------- रानी चिढ़ गई। ( सुरुचि)
9  ध्रुव के वन जाने पर राजा को ---------- हुई। ( चिंता)
10  तपस्या से ध्रुव ने --------- को प्रसन्न किया। (  परमात्मा)

Friday, May 29, 2020

कक्षा - छठी पाठ - 7

कक्षा - छठी

पाठ - 7
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम

प्रश्न 1- भगवान राम किस युग में उत्पन्न हुए?
उत्तर 1- भगवान राम त्रेतायुग में उत्पन्न हुए।
प्रश्न 2- राजा दशरथ के पुत्रों के नाम लिखें।
उत्तर 2- राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न।
प्रश्न 3- श्री राम और लक्ष्मण मुनि विश्वामित्र के साथ वन क्यों गए?
उत्तर 3- ऋषि विश्वामित्र और अन्य ऋषियों के यज्ञ में बाधा उत्पन्न कर रहे, ताड़का व सुबाहु जैसे राक्षसों का संहार करने के लिए श्री राम और लक्ष्मण मुनि विश्वामित्र के साथ वन गए।
प्रश्न 4- श्री राम को वनवास क्यों मिला?
उत्तर 4- क्योंकि रानी कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वर मांगे थे। पहला भरत के लिए राजगद्दी और दूसरा श्री राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास। उसे पूर्ण करने के लिए श्री राम को वन जाना पड़ा।
प्रश्न 5- सीता-हरण में रावण ने किस की सहायता ली?
उत्तर 5- मारीच।
प्रश्न 6- सुग्रीव ने श्रीराम के दोस्ती कैसे निभाही?
उत्तर 6- सुग्रीव ने सीता की खोज के लिए चारों ओर अपनी वानर सेना भिजवाई। जब सीता का पता चला तो सुग्रीव के सेनापति नल और नील ने समुंद्र पर पुल बनाया तथा रावण के साथ हुए युद्ध में श्रीराम का साथ देकर सुग्रीव ने अपनी दोस्ती निभाई।
प्रश्न 7- सीता जी की खोज किसने की?
उत्तर 7- हनुमान ने की।
प्रश्न 8- लक्ष्मण को किसके बाण से मूर्छा आई?
उत्तर 8- मेघनाद के।
प्रश्न 9- लंका का राज्य श्री राम ने किसको दिया और क्यों?
उत्तर 9- लंका का राज्य श्री राम ने विभीषण को दिया। जो रावण की दुर्नीति तथा अपमान से दुखी होकर युद्ध से पहले ही श्री राम की शरण में आ गया था।
प्रश्न 10- श्रीराम के जीवन से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर 10- श्री राम के जीवन से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें उनके समान आचरण करते हुए एक आदर्श पुत्र, आदर्श राजा, आदर्श पति, आदर्श मित्र, आदर्श भाई बन कर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।

कक्षा - चौथी पाठ- 7

कक्षा - चौथी

पाठ - 7
सृष्टिकर्ता

प्रश्न 1- ऋतु और ऋता के विचारों में क्या अंतर था?
उत्तर 1-  ऋतु नास्तिक (ईश्वर को न मानने वाली) और ऋता आस्तिक (ईश्वर को मानने वाली) थी।
प्रश्न 2- ऋतु और ऋता किस विषय की छात्राएं थी?
उत्तर 2- ऋतु और ऋता दोनों विज्ञान की छात्राएं थी।
प्रश्न 3-ऋतु कौन से कॉलेज में पढ़ती थी?
उत्तर 3-ऋतु राजकीय कॉलेज में पढ़ती थी।
प्रश्न 4-ऋता कौन से कॉलेज में पढ़ती थी?
उत्तर 4- ऋता डी.ए.वी. कॉलेज में पढ़ती थी।
प्रश्न 5- ऋता ने ऋतु को समझाने के लिए किस चीज का सहारा लिया?
उत्तर 5- ऋता ने ऋतु को समझाने के लिए एक चित्र का सहारा लिया।

Friday, May 22, 2020

कक्षा - आठवीं पाठ - 6

कक्षा - आठवीं

पाठ - 6
संस्कृति भाषा

प्रश्न 1- संस्कृत साहित्य किस भाषा में लिखा गया है?
उत्तर 1- संस्कृत साहित्य संस्कृत भाषा में लिखा गया है।
प्रश्न 2- संसार की समस्त परिष्कृत भाषाओं में से कौन सी भाषा प्राचीनतम है?
उत्तर 2- संसार की समस्त परिष्कृत भाषाओं में से संस्कृत भाषा प्राचीनतम है।
प्रश्न 3- संस्कृत का मौलिक अर्थ क्या है?
उत्तर 3- 'संस्कार की गई भाषा।'
प्रश्न 4- संस्कृत भाषा और भारतवासियों का माता और पुत्र का संबंध किस प्रकार है?
उत्तर 4- संस्कृत और भारतवासियों का माता और पुत्र का संबंध है। संस्कृत भाषा सारी भाषाओं से प्राचीन है; अतएव संस्कृत अन्य भाषाओं की जननी है। इस भाषा के समान मृदुलता, मधुरता और व्यापकता किसी और भाषा में नहीं है। भारत की समस्त भाषाओं का स्त्रोत संस्कृत है। संस्कृत के भंडार से ही विभिन्न भाषाओं के शब्द निकले हैं और निकलते जा रहे हैं। समस्त प्राचीन साहित्य, वेद, ब्राह्मण, उपनिषद, दर्शन, धार्मिक ग्रंथ और इतिहास आदि संस्कृत में लिखे गए हैं।
प्रश्न 5- संस्कृत साहित्य के किन्हीं दो ग्रंथों और लेखकों के नाम लिखें।
उत्तर 5- लेखक - ग्रंथ
वाल्मीकि - रामायण
कौटिल्य - अर्थशास्त्र
वेदव्यास - महाभारत
प्रश्न 6- अर्थशास्त्र के लेखक का नाम लिखें।
उत्तर 6- कौटिल्य।
प्रश्न 7- गुरु गोविंद सिंह जी ने संस्कृत को क्या दिया है?
उत्तर 7- गुरु गोविंद सिंह जी संस्कृत के बड़े विद्वान थे। उन्होंने अपने कुछ शिष्यों को संस्कृत पढ़ने काशी भेजा था। उनका दशम ग्रंथ यद्यपि हिंदी में है किंतु संस्कृत के ज्ञान के बिना उसे अच्छी तरह समझ पाना असंभव है। गुरुजी की संस्कृत के कारण ही प्रत्येक सिख रियासत में संस्कृत की निःशुल्क पाठशालाएँ चलती रही।
प्रश्न 8- हमें संस्कृत भाषा का अध्ययन क्यों करना चाहिए?
उत्तर 8- संस्कृत जाने वालों को विश्वभर की, विशेषताः भारत की किसी भी भाषा को सीखने में, दूसरों की अपेक्षा कम समय लगता है। इसके व्याकरण और अनुवाद का शिक्षण बुद्धि को वह दिशा प्रदान करता है जिससे छात्र का गणित तथा विज्ञान के विषय में प्रवेश सुगम हो जाता है।
प्रश्न 9- संस्कृत किनकी भाषा है?
उत्तर 9- मानव मात्र की।
प्रश्न 10- क्या संस्कृत विश्व भाषा बन सकती है? कैसे?
उत्तर 10- संसार के विद्वान् यह मानने लगे हैं कि कंप्यूटर के लिए भी सबसे सरल और उपयुक्त भाषा संस्कृत ही है। यदि ऐसा हो जाए तो संस्कृत आज भी विश्व भाषा बन सकती है।