Saturday, November 28, 2020

कक्षा - पांचवीं पाठ - 18

कक्षा - पांचवीं

पाठ - 18
सरदार भगत सिंह

प्रश्न 1 - भगत सिंह के बाबा, पिता और भाई का नाम बताओ।
उत्तर 1 - भगत सिंह के बाबा का नाम अर्जुन सिंह, पिता का नाम किशन सिंह और भाई का नाम जगतसिंह था।
प्रश्न 2 - भगत सिंह ने पढ़ाई क्यों छोड़ दी? वे कहां पढ़ते थे?
उत्तर 2 - गांधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन में भाग लेने के लिए भगत सिंह ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। वह डी.ए.वी. कॉलेज लाहौर में पढ़ते थे।
प्रश्न 3 - भगत सिंह के यज्ञोपवीत संस्कार के समय उनके दादाजी ने क्या घोषणा की?
उत्तर 3 - दादा जी ने घोषणा की, "मैं अपने इन दोनों बच्चों (जगत सिंह और भगत सिंह) को इस यज्ञवेदी पर खड़े होकर देश सेवा के महान यज्ञ के लिए समर्पित करता हूं।"
प्रश्न 4 - भगत सिंह को किस अपराध के लिए मृत्युदंड दिया गया।
उत्तर 4 - दिल्ली असेंबली में दो बम फोड़ने के अपराध में भगत सिंह को मृत्युदंड दिया गया।
प्रश्न 5 - भगत सिंह का बलिदान दिवस किस मास की किस तारीख को बनाया जाता है?
उत्तर 5 - भगत सिंह का बलिदान दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है।

कक्षा - चौथी पाठ - 18

कक्षा - चौथी

पाठ - 18
महारानी लक्ष्मी बाई

प्रश्न 1 - भारत का प्रथम स्वाधीनता का संग्रह कब लड़ा गया?
उत्तर 1 - भारत का प्रथम स्वाधीनता का संग्रह 1857 में लड़ा गया।
प्रश्न 2 - प्रथम स्वाधीनता का संग्रह के प्रचार और प्रसार का चिन्ह क्या था?
उत्तर 2 - कमल का फूल और रोटी।
प्रश्न 3 - लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम क्या था?
उत्तर 3 - लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम मनु था।
प्रश्न 4 - लक्ष्मीबाई के माता पिता का नाम बताओ
उत्तर 4 - लक्ष्मी बाई की माता का नाम भागीरथी तथा पिता मोरोपंत थे।
प्रश्न 5 - लक्ष्मीबाई की वीरता का एक उदाहरण दो।
उत्तर 5 - लक्ष्मी बाई भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों से वीरता के साथ आखरी दम तक लड़ी।
प्रश्न 6 - लक्ष्मी बाई के संबंध में इतिहासकारों का क्या कहना है?
उत्तर 6 - इतिहासकारों का कहना है कि यदि लक्ष्मीबाई को 1857 सैनिक संग्राम का सेनापति चुना जाता तो भारतीय सेना की कभी हार नहीं होती।
सही गलत लिखे -
1 चंचल और नटखट होने के कारण मनु को छबीली कहा जाने लगा।      सही
2 1857 में भारत में स्थान-स्थान पर अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह छिड़ गया।      सही
3 लक्ष्मी भाई कर्नाटक की रानी थी।      गलत
4 महारानी ने वीरता और साहस से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए।      सही
5 महाराजा गंगाधर राव की मृत्यु ज़हर खाने से हुई।      गलत

कक्षा - छठी पाठ - 18

कक्षा - छठी

पाठ - 18
सिद्धांत बोध प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1 - आर्य और दस्यु का अंतर बताइए
उत्तर 1 - आर्य - जो उत्तम स्वभाव वाला, सदाचारी, धर्मात्मा, परोपकारी, सत्य, विद्या आदि से पूर्ण और सनातन वैदिक सिद्धांतों को मानने वाला है। उसको आर्य कहते हैं।
दस्यु - जो आर्य स्वभाव के विपरीत स्वभाव वाले अर्थात् हिंसक नास्तिक, चोर और दुष्ट पुरुष हैं, उन्हें दस्यु या अनार्य कहते हैं।
प्रश्न 2 - वर्ण तथा जाति में क्या अंतर है?
उत्तर 2 - वर्ण - गुण कर्म स्वभाव से जो कार्यक्रम चुना जाता है उसे वर्ण कहते हैं।
जाति - जाति जन्म के आधार पर निश्चित होती है। जैसे मानव, गधा, घोड़ा आदि।
प्रश्न 3 - वर्ण कितने हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर 3 - वर्ण चार है -
1 ब्राह्मण
2 क्षत्रिय
3 वैश्य
4 शूद्र
प्रश्न 4 - आश्रम कितने हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर 4 - आश्रम चार हैं -
1 ब्रह्मचर्य आश्रम
2 गृहस्थ आश्रम
3 वानप्रस्थ आश्रम
4 संन्यास आश्रम
प्रश्न 5 - संन्यासी और वानप्रस्थी में क्या अंतर है?
उत्तर 5 -वानप्रस्थ - गृहस्थ से निर्मित होकर वन में या घर से बाहर, आश्रम आदि में रहते हुए ध्यान करना धार्मिक क्रियाओं का संपादन करना तथा समाज की सेवा करते रहना वानप्रस्थ कहलाता है।
संन्यास - परिवार की सीमा को छोड़कर केवल मानव रूप में जीवन को समाज के अर्पण कर देना संन्यास है।

कक्षा - सातवीं पाठ - 18

कक्षा - सातवीं

पाठ - 18
अंधविश्वास का फल

प्रश्न 1 - सिन्ध पर आक्रमण करते समय मोहम्मद बिन कासिम की आयु क्या थी?
उत्तर 1 - सिंध पर आक्रमण करते समय मोहम्मद बिन कासिम की आयु बीस वर्ष थी।
प्रश्न 2 - उस समय सिन्ध देश पर किस राजा का राज था?
उत्तर 2 - उस समय सिन्ध देश पर राजा दाहर का राज्य था।
प्रश्न 3 - मोहम्मद वारिस ने राजा दाहर की आज्ञा का उल्लंघन क्यों किया?
उत्तर 3 - मोहम्मद वारिस और मोहम्मद बिन कासिम दोनों ही मुसलमान थे। मुसलमानों का मजहब उन्होंने आपस में लड़ने की आज्ञा नहीं देता। इसीलिए मोहम्मद वारिस ने राजा दाहर की आज्ञा का उल्लंघन किया।
प्रश्न 4 - राजा दाहर की विजय को पराजय में बदलने का पुजारी ने क्या उपाय बताया?
उत्तर 4 - पुजारी ने उसे बताया कि सामने मंदिर के शिखर पर जो ध्वज लगा हुआ है, उसे गिरा दिया जाए तो हिंदुओं की कमर टूट जाएगी, वे समझ लेंगे देवता अप्रसन्न हो गए हैं और युद्ध बंद कर देंगे।
प्रश्न 5 - राजा दाहर के तहखाने में कितना सोना रखा हुआ था?
उत्तर 5 - राजा दाहर के तहखाने में 17,200 मन सोना रखा हुआ था।

Friday, November 27, 2020

कक्षा - आठवीं पाठ - 18

कक्षा - आठवीं

पाठ - 18
न्यायमूर्ति डॉ. मेहरचंद महाजन

प्रश्न 1 - मेहरचंद महाजन का जन्म कब और कहां हुआ।
उत्तर 1 - मेहरचंद महाजन का जन्म 23 दिसंबर 1889 को हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव टिक्का नगरोट में हुआ।
प्रश्न 2 - डॉ. मेहरचंद महाजन की धाय मां का क्या नाम था?
उत्तर 2 - डॉ. मेहरचंद महाजन की धाय मां का नाम रंगटू था।
प्रश्न 3 - बालक मेहरचंद को इनके पिता ने धाय मां को क्यों दिया?
उत्तर 3 - जब बालक मेहरचंद का जन्म हुआ तो ज्योतिषियों को बुलाकर उसका भाग्य जानने का यत्न किया गया। परंतु ज्योतिषियों ने बालक को अशुभ घोषित कर दिया। इससे दुखी होकर पिता श्री बृजलाल ने इस बालक को एक राजपूतानी आया रंगटू को सौंप दिया।
प्रश्न 4 - मेहरचन्द महाजन को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायधीश कब बनाया गया?
उत्तर 4 - मेहरचन्द महाजन को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायधीश 4जनवरी 1954 बनाया गया।
प्रश्न 5 - महाजन जी को कश्मीर का प्रधानमंत्री कब बनाया गया?
उत्तर 5 - महाजन जी को कश्मीर का प्रधानमंत्री 18 सितंबर 1947 बनाया गया।
प्रश्न 6 - प्रधानमंत्री काल में डॉ. महाजन ने कश्मीर से भारत को जोड़े रखने के लिए क्या कार्य किए?
उत्तर 6 - प्रधानमंत्री कार्यकाल में इन्होंने कश्मीर को भारत से जोड़े रखने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। भारत और कश्मीर को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण कराया, कश्मीर में रेडियो स्टेशन की स्थापना करवाई। महाजन जी की प्रेरणा से ही महाराजा ने कश्मीर में डी.ए.वी. संस्थाओं की स्थापना के लिए विशाल भूमि दान दी और वहाँँ पर अनेकानेक डी.ए.वी. शिक्षण संस्थान की स्थापना की।
प्रश्न 7 - भारत विभाजन के समय डॉ. महाजन ने डी.ए.वी. की किस प्रकार रक्षा की?
उत्तर 7 - भारत विभाजन से डी.ए.वी. को भी बहुत बड़ी क्षति पहुंची। जनता के दान से बनाई गई शिक्षण संस्थाएँँ पाकिस्तान में ही रह गई। धन का नितान्त अभाव हो गया था। डी.ए.वी. के असंख्य कर्मचारी बेघर हो गए थे। पाकिस्तान से आने वाले असंख्य छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया था। डॉ. महाजन ने अपनी दूरदृष्टि का परिचय देते हुए डी.ए.वी. का कार्यकाल जालंधर से दिल्ली लाने की प्रेरणा तत्कालीन नेताओं को दी। यदि भारत-विभाजन के समय डॉ. महाजन डी.ए.वी. का मार्गदर्शन न करते तो ना मालूम आज डी.ए.वी. का स्वरूप क्या होता?
प्रश्न 8 -डॉ. महाजन की डी.ए.वी. सेवाओं का महत्व स्पष्ट कीजिए।
उत्तर 8 - न्यायालय की सेवा से निवृत्त हो जाने पर डी.ए.वी. प्रधानमंर्त्री समिति के प्रधान बने। यद्यपि इस सेवा निवृत्ति के पश्चात उन्हों राज्यपाल या राजपूत बनने की पेशकश की गई थी किंतु इन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। अब महाजन साहब का प्रेम आर्यसमाज डी.ए.वी. और कृषि पर विशेष रूप में प्रकट हुआ। वे आर्यसमाज के सत्संगों, कथाओं तथा उत्सवों में नियम पूर्वक उत्साह से भाग लिया करते थे।
प्रश्न 9 - भारत के राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन ने जस्टिस मेहरचंद महाजन के लिए क्या शब्द कहे थे?
उत्तर 9 - भारत के राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन ने जस्टिस महाजन के संबंध में ये शब्द कहे थे, "अनेक महत्वपूर्ण कमीशनों के सदस्य के रूप में, अनेक शिक्षक संस्थाओं के संचालक, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस महाजन ने अपना उत्तरदायित्व शानदार ढंग से निष्ठापूर्वक निभाया। वे उच्चकोटि के न्यायविद् और भारतमाता के सच्चे समर्पित पुत्र थे।

कक्षा - तीसरी पाठ - 17

 कक्षा - तीसरी

पाठ 17
आरती

प्रश्न 1 - भगवान भक्तों के संकट कितनी देर में दूर कर देते हैं?
उत्तर 1 - भगवान भक्तों के संकट एक क्षण में दूर कर देते हैं।
प्रश्न 2 - भगवान को ध्याने का क्या फल मिलता है?
उत्तर 2 - भगवान को ध्याने से दुःखों का नाश होता है।
प्रश्न 3 - भक्त भगवान की ही शरण क्यों ग्रहण करना चाहता है?
उत्तर 3 - क्योंकि भगवान के बिना उसका कोई और नहीं है।
प्रश्न 4 - भक्त भगवान से मिलने की विधि क्यों ढूंढना चाहता है?
उत्तर 4 - क्योंकि भगवान दयालु हैं।

कक्षा - आठवीं पाठ - 17

कक्षा - आठवीं

पाठ - 17
डी.ए.वी. संस्थाएँ

प्रश्न 1 -डी.ए.वी. संस्था की स्थापना के पीछे क्या भावना थी? वह भावना क्यों पैदा हुई?
उत्तर 1 - 30 अक्टूबर 1883 में स्वामी दयानंद के देहांत के बाद उनके आदर्शों को बनाए रखने के लिए विचार रखा गया, "स्वामी जी ने जीवन भर स्वदेश, मानव जाति और वैदिक धर्म की सेवा की है इसीलिए हमें उनके ऋणी हैंं। इस ऋण को चुकाने के लिए उनके नाम से एक स्मारक स्थापित किया जाए।" अतः इस उद्देश्य को सामने रखकर लाहौर में 1885 में दयानंद एंग्लो वैदिक (डी.ए.वी.) कॉलेज ट्रस्ट एवं मैनेजमेंट सोसायटी की स्थापना की गई। डी.ए.वी. ने वैदिक लौकिक संस्कृति, भारतीय संस्कृति की शिक्षा, प्राच्य और पाश्चात्य शिक्षा छात्रों को देकर भारतीय संस्कृति को बढ़ाया।
प्रश्न 2 - डी.ए.वी. शिक्षण संस्था की स्थापना के समय आर्य नेताओं की दृष्टि किन तीन बातों की ओर प्रारंभ से ही रही? इसकी पूर्ति कैसे हुई?
उत्तर 2 -डी.ए.वी. संस्था के संस्थापक आर्य नेताओं ने शिक्षण संस्थाओं को चलाने के लिए तीन बातों की ओर विशेष ध्यान दिया :
आत्मनिर्भरता
स्वार्थ त्याग
मितव्ययता (कम खर्च करने करके ऊँचे लक्ष्य की प्राप्ति)
आत्मनिर्भर : वर्तमान में डी.ए.वी. कॉलेज ट्रस्ट एवं मैनेजमेंट कमेटी देश की सबसे बड़ी गैर-सरकारी स्वावलम्बी शिक्षण संस्था है। अतः यह संस्था पूर्णतया निर्भर आत्मनिर्भर है।
स्वार्थ त्याग : डी.ए.वी. संस्था में जुड़े लोगों ने त्याग भावना कूट-कूट कर भरी है। स्वार्थ त्याग इस संस्था का आदर्श रहा है।आर्य जनों ने आजीवन सदस्य बनकर मात्र ₹75 मासिक या अवैतनिक कार्य करके इस संस्था की सेवा की।
मितव्ययता : मितव्ययता की दृष्टि से डी.ए.वी. संस्थाएँँ आदर्श मानी जाती है। जनता द्वारा श्रद्धापूर्वक दिए गए दान से आज भी बिना किसी फालतू खर्च के ये संस्थाएँँ अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने में सक्षम है।
प्रश्न 3 - डी.ए.वी. संस्था में किन-किन महानुभावों का विशेष हाथ रहा।
उत्तर 3 - डी.ए.वी. संस्था में वख्शी रामरत्न, प्रि. मेहरचंद्र महाजन, पंडित राजाराम व त्यागशील महानुभावों के शिरोमणि महात्मा हंसराज का योगदान दिया।
प्रश्न 4 - शिक्षा जीवन में कैसे उपयोगी (महत्वपूर्ण) है?
उत्तर 4 - शिक्षा समाज का आईना है। शिक्षा जन-जागृति और समाज सेवा का संदेश देती है। हमारे जीवन मूल्यों की रक्षा करती है। देश की नैतिक, चारित्रिक, संस्कृतिक डोर को भी शक्ति से थामे रखती है। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
प्रश्न 5 - 'डी.ए.वी. संस्था भारतीय संस्कृति के प्रति जागरुक है।' स्पष्ट करें।
उत्तर 5 - वैदिक एवं आधुनिक शिक्षा का संगम डी.ए.वी. शिक्षण संस्थान प्रत्येक विद्यालय में धर्म शिक्षक की नियुक्ति करता है और यज्ञशाला का निर्माण करने की प्रेरणा देता है। ताकि भारतीय संस्कृति की जड़ें पक्की रहेंं। आज देश की सबसे बड़ी गैर-सरकारी संस्था होने पर भी यह संस्था व्यापक रूप से शिक्षा के क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की पूर्ण जानकारी रखती है। यही कारण है कि आज की भौतिकवादी युग में जहां युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति को अपनाने के लिए लालायित रहती है, वहां डी.ए.वी. संस्थाएं भारतीय संस्कृति का ध्वज ऊंचा रखने का प्रयास करती है।
प्रश्न 6 - आर्यजनों का डी.ए.वी. संस्था की स्थापना के पीछे क्या उद्देश्य था?
उत्तर 6 - आर्यजनों द्वारा डी।ए.वी. संस्था के लिए जो उद्देश्य रखे गए वह यह थे :
1 हिंदी भाषा तथा उसके पढ़ने का प्रबंध।
2  वैदिक संस्कृति और संस्कृत भाषा के पढ़ाने की व्यवस्था।
3 अंग्रेजी भाषा एवं विज्ञान की शिक्षा का पूर्ण प्रबंध।
4 शिल्प शिक्षा द्वारा व्यवसाय की शिक्षा।