Thursday, January 21, 2021

कक्षा - सातवीं

क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें।
1) महात्मा मुंशी राम ने स्वामी दयानंद के दर्शन पहले पहल कहां किए?
2) महात्मा मुंशीराम का पूरा नाम क्या था?
3) महात्मा मुंशीराम गुरुकुल कांगड़ी के कितने वर्ष तक मुख्याधिष्ठाता रहे?
4) महात्मा हंसराज का जन्म कहां हुआ?
5) महात्मा हंसराज के बड़े पुत्र का क्या नाम था?
6) महात्मा हंसराज कितने वर्षों तक डी.ए.वी.संस्था का आचार्य पद सँभाल?
7) महात्मा हंसराज के बड़े भाई का क्या नाम था?
8) महात्मा हंसराज की मृत्यु कहां हुई?
9) 'दर्शनानंद ग्रंथ संग्रह' किसकी रचनाओं का संग्रह है?
10) स्वामी दर्शनानंद का साहित्य किस नाम से प्रकाशित हुआ?
11) नेतराम किसके बचपन का नाम था?
12) भारत के कितने नाम है?
13) भारत का मुकुट किसे माना गया है?
14) भारत का चरण सेवक किसे कहा गया है?
15) भारत का वृक्षथल किसे कहा गया है?
16) सिंध पर आक्रमण करते समय मोहम्मद बिन कासिम की आयु क्या थी?
17) सिंध का राजा कौन था?
18) सिंध के राजा के तहखाने में कितना सोना रखा हुआ था?
19) गणतंत्र दिवस कब बनाया जाता है?
20) स्वतंत्रता दिवस कब बनाया जाता है?


ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-चार वाक्यों में दें।
1) महात्मा हंसराज के किन्हीं दो सहपाठियों का नाम लिखें।
2) महात्मा हंसराज का बड़ा पुत्र का क्या नाम था? उसे क्यों गिरफ्तार किया गया था?
3) महात्मा हंसराज के बड़े भाई का क्या नाम था उन्होंने महात्मा हंसराज की सहायता कैसे की?
4) महात्मा हंसराज का जन्म और मृत्यु कहा हुई?
5) स्वामी दयानंद के व्याख्यानोंं का कृपाराम पर क्या प्रभाव पड़ा?
6) स्वामी दयानंद का निर्वाण होने पर दर्शनानंद ने ऋषि ऋण चुकाने के लिए क्या किया?
7) स्वामी दर्शनानंद के बचपन के दो नाम लिखें।
8) स्वामी दयानंद के दर्शनों का लेखराम पर क्या प्रभाव पड़ा?
9) राष्ट्र किसे कहते हैं? सच्चा राष्ट्रभक्त कौन है?
10) संस्कृति और इतिहास में क्या अंतर है?
11) हमारे देश के कोई चार नाम बताएं।
12) हितभुक् का क्या अर्थ है?
13) मितभुक् न होने का क्या परिणाम हो सकता है?
14) पाप का अंत खाने का क्या परिणाम हो सकता है?
15) चरक मुनि ने पक्षी बनकर 'कोऽरुक' का प्रश्न वैद्यों से क्यों किया?
16) सिंध के राजा की विजय को पराजय में बदलने का पुजारी ने क्या उपाय बताया?
17) पर्वत द्वारा रास्ता रोके जाने पर दयानंद के सैनिक क्या करेंगे?
18) धर्म पर जान लुटाने वाले किन्हीं दो के नाम बताओ।
19) मुंंशीराम द्वारा निकाले गए कोई दो पत्रों के नाम लिखें।
20) जोड़े बनाए।
क) कमलफूल, ज्योति, चुंबक, चकोर मीन।
ख) चांद, पतंगा, जल, लोहा, भौंरा।


ग) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पांच वाक्य में दें।
1) स्वामी श्रद्धानंद ने कांग्रेस से संबंध क्यों तोड़ा?
2) महात्मा मुंशीराम की हिंदी भक्ति किन कार्यों से प्रकट होती है?
3) वकालत के साथ-साथ मुंशी राम आर्य समाज की किन-किन कामों में लगे रहते थे?
4) मुसलमानों और ईसाइयों आदि के शास्त्रार्थ करने की इन्हें ( स्वामी दर्शनानंद ) बड़ी धुन थी। इस बात का पता कैसे चलता है?
5) पंडित लेखराम ने अपने वेदांती मित्र दामोदरदास को 'सब कुछ ब्रह्म है।' इस तर्क का कैसे उत्तर दिया?
6) भारत देश का नाम आर्यवर्त्त क्यों?
7) आर्यवर्त्त, भारतवर्ष और हिंदुस्तान यह नाम इस देश की किन-किन वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं?
8) रोगी न होने के लिए भोजन में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
9) पुरुष के रूप मे भारत का वर्णन करे।
10) मोहम्मद वारिस ने राजा की आज्ञा का उल्लंघन क्यों किया?


घ) निम्नलिखित तिथियों के पर्व लिखें और पर्वों की तिथियां लिखें।
1) श्रावण पूर्णिमा 
2) फागुन पूर्णिमा
3) कार्तिक पूर्णिमा
4) आषाढ़ पूर्णिमा
5) कार्तिक अमावस्या
6) चैत्र शुक्ला नवमी
7) गांधी जन्यती
8) श्रद्धानन्द बलिदान दिवस
9) भगत सिंह बलिदान दिवस
10) महात्मा हंसराज जयंती


ङ) गायत्री मंत्र और उसका अर्थ लिखें।
च) कोई पांच अनमोल वचन लिखें।
छ) कोई पांच आर्य समाज के नियम लिखें।

No comments:

Post a Comment