Friday, January 29, 2021

कक्षा - चौथी

क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें।
1) सच बोलने वाले और झूठ बोलने वालों में से तुम किस पर विश्वास करोगे।
2) भेड़ चराने वाले बालक ने पहली बार शोर क्यों मचाया?
3) झूठे शोर मचाने का बालक को क्या फल मिला?
4) अंत में बालक के शोर मचाने पर गांव वाले उसे बचाने क्यों नहीं आए?
5) महाराजा रणजीत सिंह कैसे राजा थे?
6) बेर तोड़ने के लिए ढेला कौन मार रहा था?
7) महाराजा रणजीत सिंह ने बुढ़िया को दंड क्यों नहीं दिया?
8) महाराजा रणजीत सिंह ने बुढ़िया के साथ कैसा व्यवहार किया?
9) प्रार्थना भगवान का ध्यान किस और करने को कहा गया है?
10) महात्मा गांधी जी का पूरा नाम क्या था?
11) महात्मा गांधी की हत्या किसने की?
12) लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम क्या था?
13) भारत का प्रथम स्वाधीनता का संग्राह कब लड़ा गया?

ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो तीन वाक्य में दें।
1) अंत में बालक के शोर मचाने पर गांव वाले उसे बचाने क्यों नहीं आए?
2) भेड़ चराने वाले बालक ने पहली बार शोर क्यों मचाया?
3) थानेदार ने दादू की पिटाई क्यों की?
4) 'सहनशील दादू' कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
5) महाराजा रणजीत सिंह के सिर पर ढेला कैसे लगा?
6) फल क्यों तोड़ना चाहती थी?
7) हमको सदा किसका अभिमान होना चाहिए?
8) महात्मा गांधी का जन्म कहां हुआ ?
9) महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका क्यों गए थे? 10) वहां जाकर उन्होंने क्या किया?
11) लक्ष्मी बाई के माता और पिता का नाम बताओ।
12) प्रथम स्वाधीनता का संग्रह के प्रचार और प्रसार का चिन्ह क्या था?


ग) सही गलत लिखें।
1) परमात्मा सत्य स्वरूप है।
2) हम सौदा बाद में लेते हैं पैसे पहले देते हैं।
3) बहानेबाजी झूठ नहीं है।
4) जिधर सूर्य उदय होता है उस दिशा को पूर्व कहते हैं।
5) झूठे का सब विश्वास करते हैं।
6) महाराजा रणजीत सिंह एक आदर्श राजा थे।
7) राजा ने बुढ़िया को क्षमा कर दिया।
8) महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।
9) भारत लौटकर महात्मा गांधी ने कांग्रेस की बागडोर संभाली।
10) कंस का वध श्रीराम ने किया। 
11) नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को तीन गोलियां मारी।

घ) खाली स्थान भरो।
1) वह फिर भी ________ रहा।
2) मीठे वचन औरों को ________ करते हैं।
3) पाठ को ________ पूर्वक सुनो।
4) यातायात के ________ का पालन करो।5) _________अपनी वाणी से जग को अपना कर लेती है।
6) यातायात के _________का पालन करो।
7) आर्य समाज के _________ नियम है।
8) अच्छी ________ पढ़ने की आदत डाल लो।
9) हमें हमेशा _________ वाणी बोलनी चाहिए।
10) हमें _______ वाणी बोलनी चाहिए।


ङ) कोई पांच अनमोल वचन लिखें। 
च) कोई पांचआर्य समाज के नियम लिखें।

No comments:

Post a Comment