Friday, May 8, 2020

कक्षा - आठवीं पाठ - 5

कक्षा - आठवीं

पाठ - 5
गायत्री मंत्र

प्रश्न 1-  गायत्री मंत्र लिखें।
उत्तर 1- ओ३म् भूः भुवः स्वाः। तत्सवितुर्वरेंयं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्।।
प्रश्न 2-  गायत्री मंत्र का अर्थ लिखें।
उत्तर 2- ओ३म् - ईश्वर का निज नाम।
भूः - प्राणों का प्राण।
भुवः - सब दुःखों को मिटाने वाला।
स्वाः - सब सुखों को देने वाला।
तत् - उसको हम।
सवितु - सूर्यादि में प्रकाश भरने वाला, जगत् की उत्पत्ति करने वाला।
र्वरेण्यमं - अपनाने योग्य।
भर्गो - सब क्लेश ओ को भस्म करने वाला, पवित्र, शुद्ध स्वरूप।
देवस्य - कामना करने योग्य।
धीमही - धारण करने योग्य।
धियो - बुद्धि को।
यो - जो।
नः - हमें
प्रचोदयात् - सन्मार्ग पर ले चलो।
प्रश्न 3-  गायत्री मंत्र की महिमा का वर्णन करें।
उत्तर 3- गायत्री मंत्र की महिमा का वर्णन करते हुए कहा गया है," समस्त दुखों के  अपार सागर से पर करने  वाली गायत्री है। इसीलिए इसको पापनिवारणी, दुःख-हरनी, त्रिलोक तारनी कहते हैं।
प्रश्न 4- सविता शक्ति द्वारा मानवीय पुरुषार्थ के बारे में लिखिए।
उत्तर 4-  जिस प्रकार परमात्मा अपनी सविता शक्ति द्वारा सुप्त  प्रकृति को प्रेरणा करके सृष्टि को  रच देता है उसी प्रकार परमात्मा  को 'सविता' नाम से पुकारने वाले साधक का भी कर्तव्य हो जाता है कि वह अपने आप को और दूसरों को प्रेरणा देकर अज्ञान की निंद्रा को दूर करे, और सब मनुष्यों को ईश्वर-भक्त, वेद-भक्त  तथा जनता-जनार्दन का सेवक बनने का यत्न करें।
प्रश्न 5- गायत्री मंत्र के जप की विधि समय तथा जब के स्थान को बताएं।
उत्तर 5- गायत्री का जप प्रातः स्नान करने के पश्चात तथा रात्रि को सोने से पूर्व करना अधिक उपयोगी है। जप का स्थान पवित्र एवं शांत होना चाहिए।
प्रश्न 6-  महात्मा गांधी के गायत्री के विषय में विचार लिखें।
उत्तर 6-  गांधीजी के अनुसार गायत्री मंत्र का स्थिरचित्त  और शांत हृदय से किया गया जप आपत्तिकाल के संकटों को दूर करने का सामर्थ्य रखता है और आत्मोन्नति के लिए उपयोगी है।
प्रश्न 7- स्वामी विरजानंद को और महात्मा आनंद स्वामी को प्राप्त हुए गायत्री जप के फल का उल्लेख कीजिए।
उत्तर 7-  स्वामी विरजानंद जी महाराज को गायत्री के जप से सिद्धि प्राप्त हुई थी और महात्मा आनंद स्वामी जब आठ या नौ वर्ष के थे तो मंदबुद्धि होने के कारण बड़े निराश रहा करते थे। वे अपने जीवन को बिल्कुल निरर्थक समझते थे। क्योंकि कोई भी उसे प्रसन्न नहीं रहता था। उनकी इस दयनीय अवस्था को सुनकर आर्य जगत् के प्रसिद्ध संन्यासी स्वामी नित्यानंद जी ने उन्हें गायत्री मंत्र दिया और प्रातः होने से पूर्व इस मंत्र को अर्थ-ज्ञान और अनुकूल आचरण सहित जप करने का आदेश दिया। इसके परिणाम यह हुआ कि उनके जीवन की काया पलट गई। वे प्रतिदिन उन्नति करने लगे। मंत्र जप से उनकी  एकाग्रता  बढ़ने लगी, बुद्धि तीव्र होने लगी, मन पढ़ाई में लगने लगा, बुद्धि विषयों को समझने लगी, तो वे कक्षा में प्रथम आने लगे। युवावस्था में भी वे इस अर्थ-सहित गायत्री जप के प्रभाव से सदा आगे बढ़ते रहे।
प्रश्न 8 - गायत्री मंत्र का जप करते समय उपासक के मन में कैसी भावना होनी चाहिए।
उत्तर 8 - गायत्री मंत्र का जप करते समय उपासक को अपने अंदर यह भाव रखनी चाहिए कि सर्वशक्तिमान, सत्यस्वरूप, शक्ति के आदि स्त्रोत आनंदमय भगवान के ध्यान से मुझे आनंद, ज्ञान, शक्ति, शांति, सत्य आदि की प्राप्ति हो रही है। और तेज के सामर्थ्य से मेरे अज्ञान , दुःख, रोग, भय, चिंता, शोक आदि दूर हो रहे हैं, ऐसी भावना से किया गया गायत्री जप अद्भुत, शक्ति, शांति, ज्योति और आनंद देने वाला होता है।

कक्षा - पांचवीं पाठ - 5

कक्षा - पांचवी

पाठ - 5
ऋषि महिमा

प्रश्न 1- ऋषिमहिमा गीत में ऋषि की वाणी की तासीर किस रूप में प्रकट की गई है?
उत्तर 1-  अमृत के रूप में।
प्रश्न 2- अपने लहू से लेखराम ने किस की कहानी को लिखा?
उत्तर 2- स्वामी दयानंद की।
प्रश्न 3- हँस-हँस कर तन, मन व धन किसने लुटाया?
उत्तर 3- महात्मा हंसराज ने।
प्रश्न 4- सत्यार्थ प्रकाश पर लगे प्रतिबंध को हटाने हेतु सत्याग्रह करने के लिए ऋषि के दीवाने किस दिशा की ओर चल पड़े थे?
उत्तर 4- दक्षिण दिशा की ओर।
प्रश्न 5- ऋषि ने लाला लाजपत राय को क्या बना दिया?
उत्तर 5- बब्बर शेर।

कक्षा - तीसरी पाठ - 5

कक्षा - तीसरी

पाठ - 5
परमात्मा के नाम

प्रश्न 1-  परमात्मा का निज नाम क्या है?
उत्तर 1-  परमात्मा का निज नाम ओ३म् है।
प्रश्न 2- ओ३म् में तीन अक्षर कौन से हैं?
उत्तर 2- ओ३म् में तीन अक्षर अ, उ, म् हैं।
प्रश्न 3- परमात्मा को रहीम क्यों कहते हैं?
उत्तर 3- रहम करने के कारण परमात्मा को रहीम कहते हैं।
प्रश्न 4- परमात्मा के पांच गौणिक नाम लिखो।
उत्तर 4- परमात्मा अजर, अमर, दयालु, अनंत तथा निरंकार है।
प्रश्न 5- अ, उ, म्  के अर्थ बताओ।
उत्तर 5- अ का अर्थ है बनाने वाला।
उ का अर्थ है पालन करने वाला।
म् का अर्थ है समेट लेने वाला।

Thursday, May 7, 2020

कक्षा - सातवीं पाठ - 5

कक्षा - सातवीं

पाठ - 5
व्यायाम

प्रश्न 1- चरक संहिता में स्वस्थ रहने के लिए कौन सी तीन बातें बताई गई हैं?
उत्तर 1- क)  परहेज खाए। ऐसी वस्तुएं न खाएं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो।
ख) प्रतिदिन उचित व्यायाम करें।
ग)  स्त्री हो तो पुरुष के विषय में पुरुष हो तो स्त्रियों के संबंध में अपने आप को वश में रखें।

प्रश्न 2- व्यायाम करने का उचित समय कौन सा है?
उत्तर 2- व्यायाम करने का उचित समय प्रातः काल है।
प्रश्न 3- 'अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम अपेक्षित है' इस विषय पर संक्षेप में अपने विचार प्रकट करें।
उत्तर 3- व्यायाम स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। नित्य प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर सुडौल बन जाता है। देह में फुर्ती आती है और काम करने को जी चाहता है। व्यायाम न से शरीर दुर्बल बना रहता है, जैसे कि तालाब का पानी एक ही स्थान पर खड़ा खड़ा सड़ जाता है। इसीलिए हमें रोज व्यायाम करना चाहिए।
प्रश्न 4-  व्यायाम किसे कहते हैं?
उत्तर 4-  व्यायाम उसे कहते हैं जिससे शरीर के अंगों में गति पैदा हो, खून का दौरा बढ़े।

कक्षा - चौथी पाठ - 5

कक्षा - चौथी
पाठ - 5
ईश्वर कहाँ है?

प्रश्न 1- पुत्र ने पिता से क्या प्रश्न पूछे?
उत्तर 1- पुत्र ने पिता से पूछा कि परमात्मा कैसा है? और कहां रहता है?
प्रश्न 2- पुत्र को समझाने के लिए पिता ने क्या किया?
उत्तर 2- पुत्र को समझाने के लिए पिता ने पानी और नमक का सहारा लिया।
प्रश्न 3-  पानी में नमक मिलाकर पिता ने पुत्र से क्या कहा?
उत्तर 3- पिता ने पुत्र से कहा  "देखो, और बताओ, नमक कहां है?"
प्रश्न 4-  परमात्मा को किस आँख से और कहां देखा जा सकता है?
उत्तर 4-  परमात्मा को मन की आंखों से अपने अंदर देखा जा सकता है।
प्रश्न 5-  दही से घी निकालने के लिए हमें क्या करना पड़ता है?
उत्तर 5-  दही को मथना पड़ता है।
प्रश्न 6- तिलों से तेल निकालने के लिए क्या करना पड़ता है।
उत्तर 6-  तिलों को पीलना पड़ता है।
प्रश्न 7- योग साधना किस लिए की जाती है?
उत्तर 7-  परमात्मा को अपने अंदर देखने के लिए योग साधना की जाती है।
प्रश्न 8-  इस पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर 8-  हमें शिक्षा मिलती है कि हमारा अच्छा या बुरा कोई भी काम परमात्मा की नजर से छिपा नहीं है इसलिए हमें सदा अच्छे काम करनी चाहिए क्योंकि परमात्मा सब को देख रहा है।

सही या गलत लिखें।
1 माता पिता और आचार्य ये तीन गुरु कहलाते हैं। (सही)
2 पिता पहला गुरु है।   (गलत)
3 परमात्मा सब जगह रहता है।  (सही)
4 पानी में घुले नमक को आँखों से देखा जा सकता है। (गलत)
5 अच्छे काम का अच्छा फल मिलता है। (सही)
6 परमात्मा निराकार है।  (सही)

कक्षा - छठी पाठ - 5

कक्षा - छठी

पाठ - 5
आर्य समाज के नियम (1-2)

प्रश्न 1-  आर्य समाज के पहले दो नियम लिखें।
उत्तर 1- क) सब सत्य विद्या और जो पदार्थ विद्या से जाने जाते हैं, उन सब का आदिमूल परमेश्वर है।
ख)  ईश्वर सच्चिदानंदस्वरूप, निराकार, सर्वशक्तिमान, न्यायकारी, दयालु, अजन्मा, अनंत, निर्विकार, अनादि, अनुपम, सर्वाधार, सर्वेश्वर, सर्वव्यापक, सर्वान्तर्यामी, अजर, अमर, अभय, नित्य पवित्र और सृष्टि करता है उसी की उपासना करनी योग्य है।

प्रश्न 2-  आर्य समाज के दूसरे नियम के आधार पर ईश्वर की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर 2- आर्य समाज के दूसरे नियम में  ईश्वर की विशेषताएं बताते हुए कहा गया है कि ईश्वर सदा रहने वाला ज्ञानवान और आनंदमई है। ईश्वर  का कोई आकार नहीं है वह सबसे अधिक शक्तिशाली है। ईश्वर के अनंत रूप है और वह सब प्रकार की विकारों से रहित है। ईश्वर आदि काल से ही हैऔर अमर है। सृष्टि के हर कण में वही समाया हुआ है और सब का आधार है।
प्रश्न 3- ईश्वर निर्विकार है, इसका क्या अभिप्राय है?
उत्तर 3-  निर्विकार शब्द 2 शब्दों को मिलाकर बना है निर् +  विकार। निर्  का अर्थ है बिना, विकार का अर्थ है परिवर्तन अर्थात  सदा एक समान रहने वाला। परमात्मा सदा एक सा रहता है वह ना बढ़ता है या घटता है।  वह सब प्रकार के विकारों से परे है।
प्रश्न 4- 'उसी की उपासना करने योग्य है' इसका का आशय बताए।
उत्तर 4-  इस से आशय है कि हमें एक ही ईश्वर की उपासना करनी चाहिए। जो ईश्वर निराकार, सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापक, सर्वाधार, अजर, अमर, नित्य पवित्र, सृष्टिकर्ता आदि गुणों से पूर्ण है।
प्रश्न 5- 'आदिमूल' का अभिप्राय बताएं
उत्तर 5- आदिमूल से अभिप्राय है कि इस ब्रह्माण्ड में जो भी ज्ञान है उसका प्रथम और एकमात्र स्रोत से है। इस सृष्टि पर जो भी सच्चा ज्ञान, जो भी विद्यायें हैं, जो ज्ञान-बोध, आत्म-बोध है, इस सृष्टि में जो भी सत्य है, उन सबका स्रोत परम पिता परमेश्वर ही है।

Friday, May 1, 2020

कक्षा - आठवीं पाठ - 4

कक्षा - आठवीं

पाठ - 4
गीता के दो श्लोक

प्रश्न 1 - गीता में कौन किसको उपदेश दे रहा है?
उत्तर 1- गीता में श्री कृष्ण अर्जुन को उपदेश दे रहे हैं।
प्रश्न 2 -  अर्जुन ने श्री कृष्ण जी को युद्ध के लिए क्यों मना कर दिया?
उत्तर 2- अर्जुन अपने सामने युद्ध के लिए विपक्ष में खड़े सगे संबंधियों को देख मोह से घिरकर हताश और व्याकुल हो जाते हैं और युद्ध  के लिए मना कर देते हैं।
प्रश्न 3 - मनुष्य का अधिकार किस में है और किसमें नहीं?
उत्तर 3-  मनुष्य का अधिकार कर्म में है फल में नहीं।
प्रश्न 4 -   श्लोक में आत्मा व शरीर को कैसा बताया गया है?
उत्तर 4- श्लोक में आत्मा को शाश्वत व शरीर को नश्वर बताया गया है।
प्रश्न 5 - युद्ध के मैदान में क्षत्रिय का क्या धर्म है?
उत्तर 5- युद्ध के मैदान में एक क्षत्रिय का धर्म यह है कि वह शत्रु का अधिक से अधिक विनाश करें और मोह का त्याग करें।
प्रश्न 6 - शब्दार्थ लिखिए।
उत्तर 6- शब्दार्थ
फलेषु -  फल में।
वासांसि -  वस्त्र।
जीर्णानि - फटे-पुरानी।
नवानि - नए।
गृह्णाति -  धारण करना।
संयाति -  धारण करना।
देही - जीवात्मा।
कर्मण्येव - कर्म में ही।
कर्म फल हेतु भूर्मा - कर्म के फल की प्राप्ति में।
ते सड्गोस्त्वकर्मणि -  तुम्हारी प्रीति।