Friday, May 29, 2020

कक्षा - छठी पाठ - 7

कक्षा - छठी

पाठ - 7
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम

प्रश्न 1- भगवान राम किस युग में उत्पन्न हुए?
उत्तर 1- भगवान राम त्रेतायुग में उत्पन्न हुए।
प्रश्न 2- राजा दशरथ के पुत्रों के नाम लिखें।
उत्तर 2- राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न।
प्रश्न 3- श्री राम और लक्ष्मण मुनि विश्वामित्र के साथ वन क्यों गए?
उत्तर 3- ऋषि विश्वामित्र और अन्य ऋषियों के यज्ञ में बाधा उत्पन्न कर रहे, ताड़का व सुबाहु जैसे राक्षसों का संहार करने के लिए श्री राम और लक्ष्मण मुनि विश्वामित्र के साथ वन गए।
प्रश्न 4- श्री राम को वनवास क्यों मिला?
उत्तर 4- क्योंकि रानी कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वर मांगे थे। पहला भरत के लिए राजगद्दी और दूसरा श्री राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास। उसे पूर्ण करने के लिए श्री राम को वन जाना पड़ा।
प्रश्न 5- सीता-हरण में रावण ने किस की सहायता ली?
उत्तर 5- मारीच।
प्रश्न 6- सुग्रीव ने श्रीराम के दोस्ती कैसे निभाही?
उत्तर 6- सुग्रीव ने सीता की खोज के लिए चारों ओर अपनी वानर सेना भिजवाई। जब सीता का पता चला तो सुग्रीव के सेनापति नल और नील ने समुंद्र पर पुल बनाया तथा रावण के साथ हुए युद्ध में श्रीराम का साथ देकर सुग्रीव ने अपनी दोस्ती निभाई।
प्रश्न 7- सीता जी की खोज किसने की?
उत्तर 7- हनुमान ने की।
प्रश्न 8- लक्ष्मण को किसके बाण से मूर्छा आई?
उत्तर 8- मेघनाद के।
प्रश्न 9- लंका का राज्य श्री राम ने किसको दिया और क्यों?
उत्तर 9- लंका का राज्य श्री राम ने विभीषण को दिया। जो रावण की दुर्नीति तथा अपमान से दुखी होकर युद्ध से पहले ही श्री राम की शरण में आ गया था।
प्रश्न 10- श्रीराम के जीवन से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर 10- श्री राम के जीवन से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें उनके समान आचरण करते हुए एक आदर्श पुत्र, आदर्श राजा, आदर्श पति, आदर्श मित्र, आदर्श भाई बन कर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।

कक्षा - चौथी पाठ- 7

कक्षा - चौथी

पाठ - 7
सृष्टिकर्ता

प्रश्न 1- ऋतु और ऋता के विचारों में क्या अंतर था?
उत्तर 1-  ऋतु नास्तिक (ईश्वर को न मानने वाली) और ऋता आस्तिक (ईश्वर को मानने वाली) थी।
प्रश्न 2- ऋतु और ऋता किस विषय की छात्राएं थी?
उत्तर 2- ऋतु और ऋता दोनों विज्ञान की छात्राएं थी।
प्रश्न 3-ऋतु कौन से कॉलेज में पढ़ती थी?
उत्तर 3-ऋतु राजकीय कॉलेज में पढ़ती थी।
प्रश्न 4-ऋता कौन से कॉलेज में पढ़ती थी?
उत्तर 4- ऋता डी.ए.वी. कॉलेज में पढ़ती थी।
प्रश्न 5- ऋता ने ऋतु को समझाने के लिए किस चीज का सहारा लिया?
उत्तर 5- ऋता ने ऋतु को समझाने के लिए एक चित्र का सहारा लिया।

Friday, May 22, 2020

कक्षा - आठवीं पाठ - 6

कक्षा - आठवीं

पाठ - 6
संस्कृति भाषा

प्रश्न 1- संस्कृत साहित्य किस भाषा में लिखा गया है?
उत्तर 1- संस्कृत साहित्य संस्कृत भाषा में लिखा गया है।
प्रश्न 2- संसार की समस्त परिष्कृत भाषाओं में से कौन सी भाषा प्राचीनतम है?
उत्तर 2- संसार की समस्त परिष्कृत भाषाओं में से संस्कृत भाषा प्राचीनतम है।
प्रश्न 3- संस्कृत का मौलिक अर्थ क्या है?
उत्तर 3- 'संस्कार की गई भाषा।'
प्रश्न 4- संस्कृत भाषा और भारतवासियों का माता और पुत्र का संबंध किस प्रकार है?
उत्तर 4- संस्कृत और भारतवासियों का माता और पुत्र का संबंध है। संस्कृत भाषा सारी भाषाओं से प्राचीन है; अतएव संस्कृत अन्य भाषाओं की जननी है। इस भाषा के समान मृदुलता, मधुरता और व्यापकता किसी और भाषा में नहीं है। भारत की समस्त भाषाओं का स्त्रोत संस्कृत है। संस्कृत के भंडार से ही विभिन्न भाषाओं के शब्द निकले हैं और निकलते जा रहे हैं। समस्त प्राचीन साहित्य, वेद, ब्राह्मण, उपनिषद, दर्शन, धार्मिक ग्रंथ और इतिहास आदि संस्कृत में लिखे गए हैं।
प्रश्न 5- संस्कृत साहित्य के किन्हीं दो ग्रंथों और लेखकों के नाम लिखें।
उत्तर 5- लेखक - ग्रंथ
वाल्मीकि - रामायण
कौटिल्य - अर्थशास्त्र
वेदव्यास - महाभारत
प्रश्न 6- अर्थशास्त्र के लेखक का नाम लिखें।
उत्तर 6- कौटिल्य।
प्रश्न 7- गुरु गोविंद सिंह जी ने संस्कृत को क्या दिया है?
उत्तर 7- गुरु गोविंद सिंह जी संस्कृत के बड़े विद्वान थे। उन्होंने अपने कुछ शिष्यों को संस्कृत पढ़ने काशी भेजा था। उनका दशम ग्रंथ यद्यपि हिंदी में है किंतु संस्कृत के ज्ञान के बिना उसे अच्छी तरह समझ पाना असंभव है। गुरुजी की संस्कृत के कारण ही प्रत्येक सिख रियासत में संस्कृत की निःशुल्क पाठशालाएँ चलती रही।
प्रश्न 8- हमें संस्कृत भाषा का अध्ययन क्यों करना चाहिए?
उत्तर 8- संस्कृत जाने वालों को विश्वभर की, विशेषताः भारत की किसी भी भाषा को सीखने में, दूसरों की अपेक्षा कम समय लगता है। इसके व्याकरण और अनुवाद का शिक्षण बुद्धि को वह दिशा प्रदान करता है जिससे छात्र का गणित तथा विज्ञान के विषय में प्रवेश सुगम हो जाता है।
प्रश्न 9- संस्कृत किनकी भाषा है?
उत्तर 9- मानव मात्र की।
प्रश्न 10- क्या संस्कृत विश्व भाषा बन सकती है? कैसे?
उत्तर 10- संसार के विद्वान् यह मानने लगे हैं कि कंप्यूटर के लिए भी सबसे सरल और उपयुक्त भाषा संस्कृत ही है। यदि ऐसा हो जाए तो संस्कृत आज भी विश्व भाषा बन सकती है।

कक्षा - सातवीं पाठ - 6

कक्षा - सातवीं

पाठ - 6
प्रातः उठने के लाभ

प्रश्न 1- जल्दी सोने और जल्दी उठने के बारे में अंग्रेजी  कहावत में क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर 1-  अंग्रेजी कहावत में तीन शब्द मुख्य हैं :-
     हैल्थ (बल), वैल्थ (धन), विज़डम (बुद्धि)
   अर्थात् जल्दी सोने और जल्दी उठनी से मनुष्य स्वास्थ्य, संपन्न और बुद्धिमान बनता है।

प्रश्न 2- भगवान कृष्ण किस समय उठते थे और उठकर क्या कुछ करते थे।
उत्तर 2- भगवान कृष्ण उस समय उठे थे जब आकाश में तारे चमक रहे होते थे। उठकर शुद्ध जल से स्नान करते थे, तब शुद्ध वस्त्र पहन कर यज्ञ करते थे और फिर गायत्री मंत्र का जप करते थे। उदय होते हुए सूर्य का दर्शन करते थे।
प्रश्न 3- उदय होते हुए सूर्य को देखने का क्या लाभ है?
उत्तर 3- उदय होते हुए सूर्य को देखने के लाभ निम्नलिखित हैं।
1 उदय होते हुए सूर्य को देखने से प्रत्येक रोग के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।
2 नेत्र शक्ति तीव्र होती है।
3 ऊर्जा के स्तर में वृद्धि होती है।
4 मनोवैज्ञानिक प्रभाव के कारण मन शांत रहता है।
5 सकारात्मक विचार आते हैं।

प्रश्न 4- महर्षि दयानंद ने कैसे समझा की अंग्रेजों के पतन के दिन निकट आ रहे हैं?
उत्तर 4-  महर्षि दयानंद सूर्य उदय से दो घंटे पूर्व उड़ते थे। उठकर नगर से बाहर निकल जाते, दौड़ना आरंभ कर देते, आठ-आठ, दस-दस मील तक दौड़ते हुए चले जाते। एक बार अपने भक्तों से बात करते हुए उन्होंने कहा,"आठ वर्ष हो गए मुझे इस प्रकार प्रातः काल दौड़ते हुए। इतनी प्रातः कोई भारतीय तो मुझे कभी दिखाई नहीं दिया। पहले कुछ अंग्रेज स्त्री-पुरुष दिखाई देते थे भ्रमण करते हुए, परंतु अब वे भी दिखाई नहीं देते। इससे मैंने समझा है कि अंग्रेजों के पतन के दिन निकट आ रहे हैं।

Thursday, May 21, 2020

कक्षा - तीसरी पाठ - 6

कक्षा - तीसरी

पाठ - 6
प्रार्थना

प्रश्न 1- भक्त भगवान की शरण में क्या पाने आया है?
उत्तर 1-  दया।
प्रश्न 2- भक्त भिखारी बनकर भगवान से क्या पाना चाहता है?
उत्तर 2-  भक्ति।
प्रश्न 3- इस गीत की पंक्तियां लिखो जिसमें भक्त और भगवान का संबंध बताया गया है?
उत्तर 3- जो तुम हो स्वामी तो हैं सेवक।
जो तुम पिता हो तो हम हैं बालक।
जो तुम हो ठाकुर तो हम हैं पुजारी।
प्रश्न 4- भगवान ताप हरी कब कहलाएंगे?
उत्तर 4-  जब वह हमें ज्ञान और भक्ति भर देंगे।
प्रश्न 5-  भक्त किससे दया की याचना कर रहा है?
उत्तर 5-  भगवान से।

कक्षा - पांचवीं पाठ - 6

कक्षा -  पांचवी

पाठ - 6
अच्छा बालक

प्रश्न 1- विश्वबंधु से सब प्यार क्यों करते हैं?
उत्तर 1-  क्योंकि वह अच्छा बालक है।
प्रश्न 2-  सवेरे उठने से लेकर विद्यालय जाने तक विश्व बंधु  की दिनचर्या क्या है?
उत्तर 2-   विश्व बंधु प्रातः सुबह उठकर परमात्मा की प्रार्थना करता और माता पिता के चरण स्पर्श करता है। शौच और दातुन करने के पश्चात व्यायाम कर स्नान और संध्या करता है। नाश्ता कर विद्यालय में करवाए जाने वाले पाठ को दोहराता और विद्यालय चला जाता है।
प्रश्न 3-  विद्यालय में विश्वबंधु किस प्रकार रहता है?
उत्तर 3-  विश्व बंधु विद्यालय में मन लगाकर पढ़ता है। अपने साथियों के साथ प्यार का व्यवहार करता है। अध्यापक द्वारा पूछे प्रश्नों के उत्तर बड़ी विनम्रता से देता है साफ सुंदर लिखता है। अपने साथियों की पढ़ाई में सहायता भी करता है।
प्रश्न 4- मेहमानों के साथ हमें कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तर 4- मेहमानों के साथ हमें मधुरता, आत्मीयता और आदर का व्यवहार करना चाहिए।
प्रश्न 5- जल्दी सोने और जल्दी जागने का क्या लाभ है?
उत्तर 5- जल्दी सोने और जल्दी जागने से मनुष्य स्वास्थ्य संपन्न और बुद्धिमान बनता है।

कक्षा - चौथी पाठ - 6

कक्षा - चौथी

पाठ - 6
समर्पण

निम्नांकित गीतांशों को पूरा करें :-
1 माता तुम्हें, ................ कौन है।  (तुम ही पिता, बंधु तुम्ही, तुम ही सखा। तुम ही हमारा आसरा, तुम बिन हमारा)
2 जग को बनाने वाले ................ कौन है।  (तुम, दुखड़े मिटाने वाले तुम। बिगड़ी बनाने वालेेे तुम, तुम बिन हमारा)
3 तेरी दया के सामने ................ कौन है।  ( कुछ भी नहीं हमें खबर। जाएं तो जाएं किधर, तुम बिन हमारा)
4 तेरा भजन तू ही सजन ................ कौन है।  (तेरी ही धुन तेरी ही लगन। तेरी शरण केवल सखा, तुम बिन हमारा)
5 तेरे ही ध्याते नाम ................ कौन है।  (हम, तुझसे ही पाते ज्ञान हम। हर लोग तिमिर अज्ञान, का तुम बिन हमारा) 

सही गलत लिखें।
1 ईश्वर सब पर दया करते हैं।    (सही)
2 भगवान के सिवा हमारा कोई नहीं है।    (सही)
3 भगवान सब को बनाने वाले हैं।    (सही)
4 भगवान सब को दुःख देने वाले हैं।    (गलत)
5 भगवान हम सब का रखा है।    (सही)