Monday, March 8, 2021

Class - 3rd Solved Assignment

क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें।
1) गुरु नानक देव जी की माता का क्या नाम था?
     तृप्ता देवी।
2) गुरु नानक देव जी की बहन का क्या नाम था?
     बीबी नानकी।
3) गुरु नानक देव जी के पिता का क्या नाम था?
     मेहता कालू राम।
4) पिताजी ने सच्चा सौदा करने के लिए कितने रुपए दिए?
       ₹20।
5) गुरु नानक देव जी ने सच्चा सौदा कैसे किया?
      भूखे साधुओं को भोजन करा कर।
6) महात्मा हंसराज कौन थे?
     डी.ए.वी. के संचालक।
7) महात्मा हंसराज का गुजारा किसके वेतन से होता था?
     बड़े भाई के।
8) महात्मा हंसराज को उनके बड़े भाई उन्हें कितना वेतन देते थे?
     आधा।
9) फूलों से हम क्या सीखते हैं?
     हंसना।
10) धुए से हम क्या सीखते हैं?
      आगे बढ़ना। 
11) वृक्षों की डाली से हम क्या सीखते हैं?
      फल पाकर झुक जाना।
12) सूर्य की किरणें हम क्या सिखाते हैं?
      जगना और जगाना।
13) वायु के झोंके से हम क्या सीखते हैं?
      आगे बढ़ना।
14) क्षमा का क्या अर्थ है?
     माफ करना।
15) अपनी किस चीज को छुपाना नहीं चाहिए?
      गलती।
16) अध्यापकों तथा अपने बड़ों को ________ बोल कर अभिवादन करें।
       नमस्ते।
17) भगवान भक्तों के संकट कितनी देर में दूर करते?
      क्षण में।
18) आरती में क्या मिटाने को कहा गया है?
      विषय विकार मिटाने को।
19) क्या भक्त का भगवान के सिवा कोई और है?
      नही।
20) क्या भगवान सब जगह मौजूद हैं?
      हाँ।

ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।
1) गुरु नानक देव की भक्ति भावना की कोई एक घटना बताओ।
जंगल में गौ चराते समय वे भगवान के ध्यान में इतने मस्त हो जाते कि गौऔं को पराई फसल खाने से रोकने का ध्यान भी न रहता।
2) गुरु नानक देव जी को कारावास का दुख क्यों सहना पड़ा?
क्योंकि उन्होंने बाबर के अत्याचारों के विरुद्ध खुलकर आवाज उठाई थी।
3) महात्मा हंसराज के गुजारे का साधन क्या था?
उनका बड़े भाई मुल्खराज के आधे वेतन से गुजारा होता था।
4) महात्मा हंसराज ने डी.ए.वी. की सेवा किस प्रकार की?
महात्मा हंसराज ने डी.ए.वी. की सेवा बिना वेतन लिए की।
5) भक्त भगवान की मूर्ति पर फूल चढ़ाने से क्यों हिचकिचाता जाता है?
क्योंकि भगवान सब जगह मौजूद है
6) हजारों काम छोड़ कर क्या करना चाहिए?
हजार काम छोड़कर भगवान का भजन करना चाहिए।
7) किसी के लिए भूल से अनुचित शब्द निकल जाने पर क्या करना चाहिए।
क्षमा मांग लेनी चाहिए।
8) किन बुराइयों से बचने का प्रयत्न करना चाहिए?
ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध, लोभ आदि बुराइयों से बचने का प्रयत्न करना चाहिए।
9) अध्यापकों तथा अन्य बड़ों को नमस्ते कब करना चाहिए?
दिन में पहले पहल मिलते ही अध्यापकों और बड़ों को नमस्ते करनी चाहिए।
10) भगवान भक्तों के कष्ट कितनी देर में दूर करते हैं?
       क्षण भर में।
11) भगवान को ध्याने का क्या फल मिलता है?
        भगवान को ध्याने से दुःखों का नाश होता है।

ग) कोई पांच अनमोल वचन लिखें।
1  कर भला हो भला।
2  सच्चाई हमें निडर बनाती हैं।
3  मेहनत का फल मीठा होता है।
4 हमें किसी से बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
5  हमें मिल जुल कर रहना चाहिए।
6  बड़ों का आदर करना चाहिए।
घ) कोई दो आर्य समाज के नियम लिखें।
सत्य के ग्रहण करने और असत्य को छोड़ने में सर्वदा उद्यत रहना चाहिए।
सब काम धर्मानुसार अर्थात् सत्य और असत्य को विचार कर करना चाहिए।
अविद्या का नाश और विद्या की वृद्धि करनी चाहिए
ङ) 'ओ३म्' लिखकर उसमें रंग भरे।



च) गुण किस से सीखे जाए? सामने कोष्टक में लिखिए -
1 धर्म हेतु मत जाना -              [मछली से]
2 बिछड़े गले लगाना -              [सुई और धागे से]
3  फल पाकर झुक जाना -       [पेडों से]
4 ऊंची मंज़िल पाना -              [धुएं से]
5 जगना और जगाना -            [सूरज की किरणों से]


4 comments: