Monday, March 8, 2021

Class - 4th Solved Assignment

क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें।
1) सच बोलने वाले और झूठ बोलने वालों में से तुम किस पर विश्वास करोगे।
सच बोलने वालों पर।
2) भेड़ चराने वाले बालक ने पहली बार शोर क्यों मचाया?
क्योंकि वह देखना चाहता था कि कोई उसे बचाने आता है या नहीं।
3) झूठे शोर मचाने का बालक को क्या फल मिला?
अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
4) अंत में बालक के शोर मचाने पर गांव वाले उसे बचाने क्यों नहीं आए?
उन्हें लगा कि वह झूठ बोल रहा है।
5) महाराजा रणजीत सिंह कैसे राजा थे?
आदर्श राजा थे।
6) बेर तोड़ने के लिए ढेला कौन मार रहा था?
बुढ़िया।
7) महाराजा रणजीत सिंह ने बुढ़िया को दंड क्यों नहीं दिया?
क्योंकि वह निर्दोष थी।
8) महाराजा रणजीत सिंह ने बुढ़िया के साथ कैसा व्यवहार किया?
अच्छा।
9) प्रार्थना भगवान का ध्यान किस और करने को कहा गया है?
बालकों की ओर।
10) महात्मा गांधी जी का पूरा नाम क्या था?
मोहनदास करमचंद गांधी।
11) महात्मा गांधी की हत्या किसने की?
नाथूराम गोडसे।
12) लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम क्या था?
मनु।
13) भारत का प्रथम स्वाधीनता का संग्राह कब लड़ा गया?
1857 में।

ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो तीन वाक्य में दें।
1) अंत में बालक के शोर मचाने पर गांव वाले उसे बचाने क्यों नहीं आए?
क्योंकि उन्हें लगा कि वह झूठ बोल रहा है।
2) भेड़ चराने वाले बालक ने पहली बार शोर क्यों मचाया?
वह देखना चाहता था कि कोई उसे बचाने आता है या नहीं।
3) थानेदार ने दादू की पिटाई क्यों की?
क्योंकि उन्होंने थानेदार के प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया था।
4) 'सहनशील दादू' कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
इसे हमें कोई भी काम बिना सोचे विचारे नहीं करना चाहिए।
5) महाराजा रणजीत सिंह के सिर पर ढेला कैसे लगा?
बुढ़िया ने बेर तोड़ने के लिए मारा ढ़ेला राजा के सिर पर जा लगा।
6) फल क्यों तोड़ना चाहती थी?
अपने बेटे का पेट भरने के लिए बुढ़िया फल तोड़ना चाहती थी।
7) हमको सदा किसका अभिमान होना चाहिए?
हमको सदा देश भारत का अभिमान होना चाहिए।
8) महात्मा गांधी का जन्म कहां हुआ ?
पोरबंदर में।
9) महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका क्यों गए थे?
एक मुकदमे की पैरवी करने के लिए।
10) वहां जाकर उन्होंने क्या किया?
सत्यग्रह।
11) लक्ष्मी बाई के माता और पिता का नाम बताओ।
माता भागीरथी और पिता मोरोपंत थे।
12) प्रथम स्वाधीनता का संग्राम के प्रचार और प्रसार का चिह्न क्या था?
कमल का फूल और रोटी।

ग) सही गलत लिखें।
1) परमात्मा सत्य स्वरूप है।
सही
2) हम सौदा बाद में लेते हैं पैसे पहले देते हैं।
गलत
3) बहानेबाजी झूठ नहीं है।
गलत
4) जिधर सूर्य उदय होता है उस दिशा को पूर्व कहते हैं।
सही
5) झूठे का सब विश्वास करते हैं।
गलत
6) महाराजा रणजीत सिंह एक आदर्श राजा थे।
सही
7) राजा ने बुढ़िया को क्षमा कर दिया।
सही
8) महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।
सही
9) भारत लौटकर महात्मा गांधी ने कांग्रेस की बागडोर संभाली।
सही
10) कंस का वध श्रीराम ने किया। 
गलत
11) नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को तीन गोलियां मारी।
सही

घ) खाली स्थान भरो।
1) वह फिर भी ________ रहा। {मौन}
2) मीठे वचन औरों को ________ करते हैं। {शीतल}
3) पाठ को ________ पूर्वक सुनो। {ध्यान}
4) यातायात के ________ का पालन करो। {नियम}
5) _________अपनी वाणी से जग को अपना कर लेती है। {कोयल}
6) यातायात के _________का पालन करो। {नियम}
7) आर्य समाज के _________ नियम है। {दस}
8) अच्छी ________ पढ़ने की आदत डाल लो। {पुुस्तक}
9) हमें हमेशा _________ वाणी बोलनी चाहिए। {मीठी}
10) हमें _______ वाणी बोलनी चाहिए। {मीठी}

ङ) कोई पांच अनमोल वचन लिखें। 
च) कोई पांच आर्य समाज के नियम लिखें।

No comments:

Post a Comment