Saturday, March 6, 2021

Class 7th Solved Assignment

क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें।
1) महात्मा मुंशी राम ने स्वामी दयानंद के दर्शन पहले पहल कहां किए?
बरेली।
2) महात्मा मुंशीराम का पूरा नाम क्या था?
स्वामी श्रद्धानन्द।
3) महात्मा मुंशीराम गुरुकुल कांगड़ी के कितने वर्ष तक मुख्याधिष्ठाता रहे?
17 वर्ष।
4) महात्मा हंसराज का जन्म कहां हुआ?
होशियारपुर।
5) महात्मा हंसराज के बड़े पुत्र का क्या नाम था?
बलराज।
6) महात्मा हंसराज कितने वर्षों तक डी.ए.वी.संस्था का आचार्य पद सँभाल?
25 वर्ष।
7) महात्मा हंसराज के बड़े भाई का क्या नाम था?
मुल्खराज।
8) महात्मा हंसराज की मृत्यु कहां हुई?
लहौर।
9) 'दर्शनानंद ग्रंथ संग्रह' किसकी रचनाओं का संग्रह है?
स्वामी दर्शनानंद की।
10) स्वामी दर्शनानंद का साहित्य किस नाम से प्रकाशित हुआ?
दर्शनानंद ग्रंथ संग्रह।
11) नेतराम किसके बचपन का नाम था?
स्वामी दर्शनानंद के।
12) भारत के कितने नाम है?
अनेक।
13) भारत का मुकुट किसे माना गया है?
कैलाश।
14) भारत का चरण सेवक किसे कहा गया है?
सागर को।
15) भारत का वृक्षथल किसे कहा गया है?
उत्तरप्रदेश।
16) सिंध पर आक्रमण करते समय मोहम्मद बिन कासिम की आयु क्या थी?
20 वर्ष।
17) सिंध का राजा कौन था?
राजा दाहर।
18) सिंध के राजा के तहखाने में कितना सोना रखा हुआ था?
17,200 मन सोना।
19) गणतंत्र दिवस कब बनाया जाता है?
26 जनवरी।
20) स्वतंत्रता दिवस कब बनाया जाता है?
15 अगस्त।

ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-चार वाक्यों में दें।
1) महात्मा हंसराज के किन्हीं दो सहपाठियों का नाम लिखें।
लाला लाजपतराय, पं. गुरुदत्त, नरेन्द्रनाथ, द्वारिकादास।
2) महात्मा हंसराज का बड़ा पुत्र का क्या नाम था? उसे क्यों गिरफ्तार किया गया था?
बलराज, स्वतंत्रता संग्राम के राजद्रोह के अपराध में।
3) महात्मा हंसराज के बड़े भाई का क्या नाम था उन्होंने महात्मा हंसराज की सहायता कैसे की?
मुल्खराज, महात्मा हंसराज को आजीवन आधा वेतन देकर।
4) महात्मा हंसराज का जन्म और मृत्यु कहा हुई?
जन्म - होशियारपुर, मृत्यु - लाहौर
5) स्वामी दयानंद के व्याख्यानोंं का कृपाराम पर क्या प्रभाव पड़ा?
स्वामी दयानंद के व्याख्यानों से प्रभावित होकर कृपाराम हरिद्वार आदि स्थानों पर घूम-घूम कर वैदिक धर्म का प्रचार करने लगे। स्वामी दयानंद के संपर्क में आने से पहले वे अद्वैत वेदांती थे, किंतु अब ईश्वर, जीव और प्रकृति तीनों को मानने लगे थे।
6) स्वामी दयानंद का निर्वाण होने पर दर्शनानंद ने ऋषि ऋण चुकाने के लिए क्या किया?
महर्षि दयानंद के निर्माण हुआ तो इन्होंने ऋषि-ऋण चुकाने के लिए स्वामी जी द्वारा रचित कुछ ग्रंथों की सैकड़ों प्रतियां पाठकों में बांट दी।
7) स्वामी दर्शनानंद के बचपन के दो नाम लिखें।
नेतराम, कृपाराम।
8) स्वामी दयानंद के दर्शनों का लेखराम पर क्या प्रभाव पड़ा?
स्वामी दयानंद के संपर्क में से पंडित जी के जीवन में उथल-पुथल मच गई। उनकी वैदिक धर्म में आस्था दृढ़ हो गई और वे सच्चे वैदिक धर्म तथा प्रचारक बन गए।
9) राष्ट्र किसे कहते हैं? सच्चा राष्ट्रभक्त कौन है?
संस्कृति, इतिहास, भूमि इन तीनों सम्पदाओं के समूह का नाम राष्ट्र है। संस्कृति, इतिहास, भूमि इन तीनों से जो प्रेम करता है वही सच्चा राष्ट्रभक्त है।
10) संस्कृति और इतिहास में क्या अंतर है?
देश के पूर्व पुरुषों द्वारा निर्मित और परिपालित जीवन विधि को संस्कृति कहते हैं। स्वदेश में पैदा हुए वीर पुरुषों की जीवन लीला का नाम इतिहास है।
11) हमारे देश के कोई चार नाम बताएं।
आर्यवर्त्त, भारतवर्ष, हिन्दुस्तान तथा इंडिया।
12) हितभुक् का क्या अर्थ है?
हितभुक् का अर्थ है ऐसी वस्तुएं खाने वाला जो स्वास्थ्य के लिए अच्छी है। वे वस्तुएं प्रयोग करो जिसमें केवल जीह्वा को ही स्वाद ना आए, शरीर को भी शक्ति भी मिले।
13) मितभुक् न होने का क्या परिणाम हो सकता है?
मितभुक् ना होने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है क्योंकि मर्यादा से अधिक पिया हुआ अमृत भविष्य बन जाता है।
14) पाप का अंत खाने का क्या परिणाम हो सकता है?
पाप के अन्न से आत्मा गिरती है। आगे बढ़ता हुआ मनुष्य इससे पीछे हटता है।
15) चरक मुनि ने पक्षी बनकर 'कोऽरुक' का प्रश्न वैद्यों से क्यों किया?
क्योंकि उनके मन में विचार आया कि चलो और देखूं लोग मेरे बताए हुए मार्ग पर चलते भी हैं या नहीं? मेरा परिश्रम सफल हुआ या नहीं?
16) सिंध के राजा की विजय को पराजय में बदलने का पुजारी ने क्या उपाय बताया?
पुजारी ने उसे बताया कि सामने मंदिर के शिखर पर जो ध्वज लगा हुआ है, उसे गिरा दिया जाए तो हिंदुओं की कमर टूट जाएगी, वे समझ लेंगे देवता अप्रसन्न हो गए हैं और युद्ध बंद कर देंगे।
17) पर्वत द्वारा रास्ता रोके जाने पर दयानंद के सैनिक क्या करेंगे?
पर्वत द्वारा रास्ता रोके जाने पर दयानंद के सैनिक उसे ठोकर मार कर गिरा देंगे औकात अर्थात हर मुश्किल का सामना डटकर करेंगे।
18) धर्म पर जान लुटाने वाले किन्हीं दो के नाम बताओ।
स्वामी श्रद्धानंद, पंडित लेखराम और महात्मा हंसराज।
19) मुंंशीराम द्वारा निकाले गए कोई दो पत्रों के नाम लिखें।
'श्रद्धा' नामक सप्ताहिक पत्र गुरुकुल से और 'अर्जुन' नामक दैनिक पत्र दिल्ली से।
20) जोड़े बनाए।
क) कमलफूल, ज्योति, चुंबक, चकोर, मीन।
ख) चांद, पतंगा, जल, लोहा, भौंरा।
कमलफूल - भौंरा।
ज्योति - पतंगा।
चुंबक - लोहा।
चकोर - चांद।
मीन - जल।

ग) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पांच वाक्य में दें।
1) स्वामी श्रद्धानंद ने कांग्रेस से संबंध क्यों तोड़ा?
स्वामी श्रद्धानंद कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टीकरण नीति से सहमत नहीं थे। जब मुसलमानों को तबलीग (धर्म परिवर्तन) का अधिकार है तो हिंदुओं को शुद्धि का क्यों नहीं? इस प्रश्न पर स्वामी जी ने कांग्रेस से अलग हो गए।
2) महात्मा मुंशीराम की हिंदी भक्ति किन कार्यों से प्रकट होती है?
महात्मा मुंशीराम हिंदी के भक्त थे। वे एक सप्ताहिक पत्र 'सद्धर्म प्रचारक' उर्दू में निकालते थे। उन्होंने उसको रातों-रात हिंदी में बदल दिया और वर्षों तक घाटा सहकर भी उसे चलाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'श्रद्धा' नामक सप्ताहिक पत्र गुरुकुल से और 'अर्जुन' नामक दैनिक पत्र दिल्ली से हिंदी में ही निकाला।
3) वकालत के साथ-साथ मुंशी राम आर्य समाज की किन-किन कामों में लगे रहते थे?
वकालत के साथ-साथ मुंशीराम आर्य समाज के कामों में लगे रहते थे। उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह जात-पात तोड़कर किया। कन्याओं की शिक्षा के लिए पाठशाला खोली, दलितोंद्धार के लिए काम किए, शास्त्रार्थ किए तथा शुद्धि आंदोलन चलाया।
4) मुसलमानों और ईसाइयों आदि के शास्त्रार्थ करने की इन्हें ( स्वामी दर्शनानंद ) बड़ी धुन थी। इस बात का पता कैसे चलता है?
धार्मिक विषयों पर शास्त्रार्थ करने की इन्हें इतनी धुन थी कि अंतिम दिनों में रुग्णशैया पर पड़े हुए भी ये वहां अपनी चारपाई ले जाने का आग्रह करते थे और विपक्षियों को परास्त करते थे। अपनी मृत्यु से छह घंटे पहले तक इन्होंने शास्त्रार्थ किए। मरते समय इन्होंने ज्वालादत्त पादरी को संदेश भिजा कि, "तुम्हें वैदिक धर्म पर यदि कोई शंका है तो समाधान कर लो। दर्शनानंद जा रहा है फिर ना कहना।"
5) पंडित लेखराम ने अपने वेदांती मित्र दामोदरदास को 'सब कुछ ब्रह्म है।' इस तर्क का कैसे उत्तर दिया?
एक दिन आप अपने पुराने मित्र संत दामोदरदास वेदांती के पास गए। संत जी ने कहा, "सब कुछ ब्रह्म ही ब्रह्म है।" लेखराम ने पूछा, "महाराज आप भी ब्रह्म है, मैं भी ब्रह्म हूँँ और यह पुस्तक भी ब्रह्म है? संत ने कहा, "हाँँ।" पंडित जी ने तुरंत पुस्तक उठाई और चल दिए। संत जी द्वारा मांगने पर भी उन्होंने वह पुस्तक वापस नहीं की। कहा दिया कि ब्रह्म का ब्रह्म से ब्रह्म को मांगना कैसा?
6) भारत देश का नाम आर्यवर्त्त क्यों?
सृष्टि के प्रारंभ में इस देश का कुछ भी नाम न था। इस देश के रहने वाले इस देश को जननी जन्मभूमि तथा अपने को आर्य कहते थे। 'आर्य' शब्द का अर्थ है आस्तिक, श्रेष्ठ, गुणवान, आचारवान, गतिशील, एक ऐसा व्यक्ति जिसके जीवन का उद्देश्य सत् और असत् का विवेक, सुकर्म-सेवा तथा ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति हो।
7) आर्यवर्त्त, भारतवर्ष और हिंदुस्तान यह नाम इस देश की किन-किन वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं?
आर्यावर्त्त इस देश की संस्कृति का प्रतीक है।
भारतवर्ष इस देश के इतिहास का प्रतीक है।
हिंदुस्तान इस देश की भौगोलिक संज्ञा है।
8) रोगी न होने के लिए भोजन में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
रोगी न होने के लिए भोजन में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
i) ऐसी वस्तुएं खानी चाहिए जो स्वास्थ्यवर्धक हो। हानिकारक न हो।
ii) हमें जरूरत से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
iii) हमें पाप का अन्न नहीं खाना चाहिए।
9) पुरुष के रूप मे भारत का वर्णन करे।
पंजाब और बंगाल इसके दो हाथ है। कटाक्ष और पुष्पराज इसके दो नेत्र है। उत्तर प्रदेश वक्षस्थल है। महाकौशल हृदय है। नासिका इसकी नाभि है। त्रावणकोर और रामेश्वरम् इसकी दो चरण है। सागर इसका चरण सेवक है। हिमालय संतरी है। कैलाश इसके सिर का मुकुट है। गंगा और यमुना की मालाएं इसके वक्षस्थल की शोभा है।
10) मोहम्मद वारिस ने राजा की आज्ञा का उल्लंघन क्यों किया?
मोहम्मद वारिस और मोहम्मद बिन कासिम दोनों ही मुसलमान थे। मुसलमानों का मजहब उन्होंने आपस में लड़ने की आज्ञा नहीं देता। इसीलिए मोहम्मद वारिस ने राजा दाहर की आज्ञा का उल्लंघन किया।

घ) निम्नलिखित तिथियों के पर्व लिखें और पर्वों की तिथियां लिखें।
1) श्रावण पूर्णिमा - रक्षाबंधन।
2) फागुन पूर्णिमा - होली।
3) कार्तिक पूर्णिमा - गुरु नानक देव जयन्ती।
4) आषाढ़ पूर्णिमा - गुरु पूर्णिमा।
5) कार्तिक अमावस्या - दिवाली।
6) चैत्र शुक्ला नवमी - राम नवमी।
7) गांधी जन्यती - 2 अक्टूबर।
8) श्रद्धानन्द बलिदान दिवस - 23 दिसम्बर।
9) भगत सिंह बलिदान दिवस - 23 मार्च।
10) महात्मा हंसराज जयंती - 19 अप्रैल।

ङ) गायत्री मंत्र और उसका अर्थ लिखें।
च) कोई पांच अनमोल वचन लिखें।
अनमोल वचन
1 तुम्हें जो कुछ चाहिए अपनी मुस्कान से प्राप्त करो शारीरिक बल से नहीं।
2 जो व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति स्थिर रखना चाहता है, उसे दूसरों की आलोचना से चिढ़ना नहीं चाहिए।
3 तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन तुम्हें उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता, जितने तुम्हारे खराब विचार।
4 उद्देश्य पर मर मिटने वाले कभी पराजित नहीं होते।
5 जब तक हमने अहंकार की भावना रहेगी तब तक त्याग की भावना का उदय होना कठिन है।
6 जीवन में अनुकूलता और प्रतिकूलता में एक समान जीना ही त्याग है।
7 शिष्टाचार के द्वारा कोई भी मनुष्य संसार में उन्नति कर सकता है।
छ) कोई पांच आर्य समाज के नियम लिखें।


No comments:

Post a Comment