Monday, March 8, 2021

Class - 5th Solved Assignment

क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें।
1) गीता पुस्तक की किस पंक्ति को पढ़कर महात्मा हंसराज की घबराहट दूर हुई?
तुम्हारा अधिकार कर्म में है, फल में नही।
2) सत्संग शब्द का क्या अर्थ है?
अच्छे लोगो का संग।
3) मुगला कौन था?
मुगल एक डाकू था।
4) पंडित लेखराम के किस वाक्य का मुगला पर विशेष प्रभाव पड़ा?
जो भी शुभ या अशुभ कर्म तुमने किए हैं, उनका फल अवश्य भोगना पड़ेगा।
5) मन को जल्दी से शुद्ध करने का साधन क्या है?
सेवा।
6) आत्मा पर कैसा मल चढ़ा हुआ है?
पाप कर्मों का।
7) भक्त क्या पाने के लिए तरसता है?
मुक्ति
8) विरजानन्द जी का बचपन का नाम क्या था?
बृजलाल।
9) विरजानन्द नेत्रहीन कैसे हो गए?
चेचक रोग के कारण।
10) लाला लाजपत राय ने अछूतोद्धार के लिए क्या किया?
मुक्ति सेना गठन।
11) लाला लाजपत राय जी की माता का क्या नाम था?
गुलाब देवी।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो तीन वाक्य में दें।
1) महात्मा हंसराज क्यों घबरा गए थे?
क्योंकि पत्रों में उन दिनों उनके विरुद्ध एक छप रहे थे।
2) गीता की किस पंक्ति को पढ़कर उनकी घबराहट दूर हुई?
 'तुम्हारा अधिकार कर्म पर है फल पर नहीं।'
3) मुगला ने पंडित लेख राम से क्या कहा?
मुगला बोला, "क्या प्रत्येक कर्म का फल भोगना पड़ेगा? क्या बचने का कोई उपाय नहीं है?"
4) सत्संग शब्द का अर्थ क्या है?
सज्जनों के साथ बैठना, उनका उपदेश सुना, उनसे बातें करना सत्संग कहलाता है।
5) छोटी-छोटी सेवाओं में किन्ही दो का स्वरूप बताएं।
i) मोहल्ले के बच्चों को इकट्ठा करके पढ़ाना।
ii) मंदिर में गुरुद्वारे में जूतों को सही ढंग से रखना।
iii) रास्ते में पड़े छिलके पत्थर आदि को वहां से हटाना।
6) संसार का उपकार कैसे किया जा सकता है?
संसार का उपकार तीन प्रकार से किया जा सकता है - शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक।
7) विजयानंद के बचपन का नाम क्या था? वह नेत्रहीन कैसे हो गए?
विरजानन्द जी के बचपन का नाम बृजलाल था चेचक रोग के कारण नेत्रहीन हो गए थे।
8) विरजानंद जी ने गृह त्याग किस आयु में और क्यों किया?
विरजानन्द जी ने गृह त्याग बारह (12) वर्ष की आयु में भाई और भाभी के तिरस्कार पूर्ण व्यवहार से तंग आकर किया।
9) 'लाल बाल पाल' त्रयी में लाल और बाल से क्या अभिप्राय है?
लाल - लाला लाजपतराय।
बाल - बाल गंगाधर तिलक।
10) भगत सिंह के बाबा पिता और भाई का नाम बताओ।
बाबा का नाम अर्जुन सिंह, पिता का नाम किशन सिंह और भाई का नाम जगतसिंह था।
11) भगत सिंह को किस अपराध के लिए मृत्युदंड दिया गया?
दिल्ली असेंबली में दो बम फोड़ने के अपराध में भगत सिंह को मृत्युदंड दिया गया।
12) भगत सिंह ने पढ़ाई क्यों छोड़ी? वे कहां पढ़ते थे?
गांधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन में भाग लेने के लिए भगत सिंह ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। वह डी.ए.वी. कॉलेज लाहौर में पढ़ते थे।

सही गलत लिखो।
1) पंडित लेख राम ने मुगला के जीवन को पलट दिया।
सही
2) प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों का फल मिलता है।
सही
3) सब लोगों ने मुगलों का स्वागत किया।
गलत
4) भक्त का भगवान के बिना कोई और सहारा नहीं है।
सही
5) भक्त बहुत बुद्धिमान है।
गलत
6) स्वामी विरजानंद उच्च कोटि के संन्यासी थे।
सही
7) चेचक रोग से विरजानंद की आंखें जाती रही।
सही
8) 
दयानंद गुमराह के लिए ___________ था। (रहनुमा) 
दयानंद _________ का प्यारा शिष्य था। (विरजानन्द)
मानसिक ________ पूरी होती है। (साधना)
सेवा से अभिमान __________ है। (मिटता)

ङ) आर्य समाज के कोई पांच नियम लिखें।
च) अनमोल वचन कोई पांच लिखें।

No comments:

Post a Comment