Saturday, March 6, 2021

Class - 6th Solved Assignment

क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें।
1) राजा साधु के पास किस लिए गया था?
उसकी कीर्ति सुनके गुरु धारण करने गया।
2) तीन माह बाद राज महल में कौन सी घटना घटी?
रानी का हार चोरी हो गया।
3) गंधर्व मुनिजन किसका ध्यान करते हैं?
प्रभु का।
4) पंजाब में स्वामी दयानंद सबसे पहले कहां पहुंचे?
लाहौर।
5) स्वामी दयानंद जी पर किसने तलवार से प्रहार किया?
करण सिंह ने।
6) स्वामी दयानंद का देहावसान कब हुआ?
30 अक्टूबर 1883।
7) महर्षि ने पाखंड खंडनी पताका कहां फहराई?
हरिद्वार।
8) सत्यार्थ प्रकाश का प्रकाशन कब हुआ?
1875।
9) श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म कहां हुआ?
गुजरात के कच्छ जिले के माण्डवी ग्राम में हुआ।
10) श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म कब हुआ?
4 अक्टूबर 1857।
11) आर्यकुमार सभा मैदानों में क्यों लगने लगी?
उचित स्थान ना मिलने के कारण।
12) राम प्रसाद को किस अपराध पर फांसी हुई?
काकोरी रेल डकैती के कारण।
13) फांसी घर पहुंचकर राम प्रसाद बिस्मिल ने क्या कहा?
'मैं ब्रिटिश साम्राज्य का विनाश चाहता हूं।'
14) स्वामी दयानंद का घातक कौन था?
जगन्नाथ रसोईया।
15) मस्ताना जोगी किसे कहा गया है?
स्वामी दयानंद को।
16) स्वामी दयानंद का घातक कौन था?
जगन्नाथ रसोईया।
17) वर्ण कितने हैं?
चार।
18) आश्रम कितने हैं?
चार।
19) सुविचार किस प्रकार बढ़ सकते हैं?
वेद पढ़कर।
20) ऊपर कब और कैसे चढ़ा जा सकता है?
वेदों का ज्ञान प्राप्त करके।
वेदों का ज्ञान प्राप्त कर के ऊपर चढ़ा जा सकता है।

ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-चार वाक्यों में दें।
1) साधु राज-सैनिकों के हाथ क्यों नहीं आया था?
क्योंकि वह ऐसे रास्ते पर चला गया था जहां से कोई आता-जाता नहीं था।
2) साधु राजा के पास उसके महल में क्यों गया?
राजा के द्वारा अनुरोध किए जाने पर साधु राजा के पास उसके महल में गया।
3) 'पाप के अन्न का प्रभाव' कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
पाप की अन्न की कमाई मन को बिगाड़ देता है मनुष्य को कर्तव्य विमुख कर डालता है।
4) हमें कैसे अवसरों पर प्रभु को धन्यवाद देते हुए गीतों का गान कर सकते हैं?
शादी, कीर्तन, यज्ञ, उत्सव आदि अवसरों पर।
5) जलचरों के रहने का मुख्य स्थान कौन सा है?
कूप, तलाब, सागर।
6) मुनिवर कहां रहकर प्रभु का धन्यवाद करते हैं?
मंदिरों में, कन्दरों में, पर्वत की शिखरों पर।
7) सत्यार्थ प्रकाश का प्रकाशन कब हुआ और इसका क्या प्रभाव पड़ा?
1875, इसमें पूरे देश में क्रांति पैदा कर दी है।
8) पान में विष देने वाले के साथ स्वामी दयानंद ने कैसा व्यवहार किया?
पान में विष देने वाले से स्वामी जी ने कहा कि वे संसार को कैद कराने नहीं वरन् कैद से छुड़ाने आए है।
9) स्वामी दयानंद जी द्वारा लिखे किन्हीं दो ग्रंथों के नाम बताइए।
सत्यार्थ प्रकाश, वेद भाष्य, संस्कार विधि।
10) श्यामजी कृष्ण वर्मा कौन थे?
एक कट्टर देशभक्त। जिन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए देश से बाहर रहकर काम किया।
11) श्यामजी कृष्ण वर्मा किस से प्रभावित हुए और इस प्रभाव का उनके जीवन पर क्या परिणाम हुआ?
श्यामजी कृष्ण वर्मा स्वामी दयानंद जी से बहुत प्रभावित हुए और बम्बई आर्य समाज के प्रथम अध्यक्ष बने।
12) श्यामजी कृष्ण वर्मा की शिक्षा कितनी और कहां हुई?
श्यामजी कृष्ण वर्मा ने वकालत की शिक्षा इंग्लैंड से प्राप्त की।
13) रामप्रसाद बिस्मिल का शरीर सहनशील कैसे बन गया था?
रामप्रसाद का शरीर बचपन की मार से बहुत ही कठोर और सहनशील बन गया था।
14) फांसी घर पहुंचकर राम प्रसाद बिस्मिल ने क्या कहा?
फांसी घर पहुंचकर राम प्रसाद बिस्मिल ने कहा
      "मैं ब्रिटिश साम्राज्य का विनाश चाहता हूं।"
15) सत्यार्थ प्रकाश पढ़ने का रामप्रसाद पर क्या प्रभाव पड़ा?
सत्यार्थ प्रकाश पढ़कर राम प्रसाद के जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ। वह सादा जीवन जीने लगे और व्यायाम करने लगे। नित्य प्रति स्वाध्याय भी करते और साधु महात्मा के उपदेश सुनने लगे।
16) बेड़ा किसे कहते हैं? भारत का बेड़ा पार करने से क्या अभिप्राय है?
बेड़ा उद्धार को कहते हैं। भारत का बेड़ा पार करने का भाव वेद रूपी प्रकाश घर-घर फैलाने से है।
17) मस्तानी जोगी ने जाति का भार हल्का कैसे किया?
वेदों की शिक्षा करके तथा सत्यार्थ प्रकाश की रचना करके जाति का भार हल्का किया।
18) वर्णों के नाम लिखें।
1) ब्राह्मण
2) क्षत्रिय
3) वैश्य
4) शूद्र
19) आश्रमों के नाम लिखें।
1) ब्रह्मचर्य आश्रम
2) गृहस्थ आश्रम 
3) वानप्रस्थ आश्रम 
4) संन्यास आश्रम
20) कवि सविता देर से क्या वर मांग रहे हैं?
कवि सविता देवी से आर्य बनने और सारे संसार को आर्य बनाने का वर मांग रहा है।

ग) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पांच वाक्य में दें।
1) साधु हार लौटाने स्वयं क्यों आ गया?
साधु के मन में सहसा विचार उत्पन्न हुआ, "यह तूने क्या किया? तूने रानी का हाथ चुरा लिया? धिक्कार है तेरे साधु होने पर। चल हार वापस करके आ?" यह विचार आते ही साधु नगर की ओर चल दिया।
2) पाप के अन्न का प्रभाव' कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि पाप की कमाई का मन को बिगाड़ देता है मनुष्य को कर्तव्य ज्ञान से विमुख कर डालता है।
3) गोरक्षा तथा आर्य भाषा की प्रतिष्ठा के लिए स्वामी जी ने क्या किया?
स्वामी जी ने गौरक्षा के लिए गोरक्षण के लिए आंदोलन चलाया तथा 'गोकरुणानिधि' पुस्तक लिखी। आर्य भाषा की प्रतिष्ठा के लिए हिंदी भाषा को अपनाने और राज्य कार्य की भाषा बनाने के लिए राजकार्य किए।
4) स्वामी दयानंद जी द्वारा रचित कोई तीन ग्रंथों के नाम लिखें।
सत्यार्थ प्रकाश, संस्कार विधि, वेद भाष्य, ऋग्वेदादिभाष्य भूमिका।
5) इंग्लैंड में श्यामजी कृष्ण वर्मा ने किस प्रकार की गतिविधियां की?
श्यामजी कृष्ण वर्मा ने एक मासिक 'इंडियन सोश्योलोजिस्ट' का प्रकाशन आरम्भ किया, जो क्रांतिकारी विचारों का एक माध्यम बन गया। इन्होंने 1905 में 'इंडियन होम रूल सोसायटी' की स्थापना की तथा इंग्लैंड की यात्रा करने वाले भारतीयों की सहायता के लिए लंदन में 'इंडियन हाउस' की स्थापना की।
6) श्यामजी कृष्ण वर्मा को इंग्लैंड क्यों छोड़ना पड़ा वे वहां से कहां गए?
श्यामजी कृष्ण वर्मा को राजनीतिक गतिविधियों के कारण इंग्लैंड छोड़ना पड़ा। वहां से वे पेरिस और स्विट्जरलैंड में जेनेवा गए।
7) मस्ताना जोगी ने जाति का भार हल्का कैसे किया?
वेदों की शिक्षा करके तथा सत्यार्थ प्रकाश की रचना करके जाति का भार हल्का किया।
8) आर्य और दस्यु में अंतर बताएं।
आर्य - जो उत्तम स्वभाव वाला, सदाचारी, धर्मात्मा, परोपकारी, सत्य, विद्या आदि से पूर्ण और सनातन वैदिक सिद्धांतों को मानने वाला है। उसको आर्य कहते हैं।
दस्यु - जो आर्य स्वभाव के विपरीत स्वभाव वाले अर्थात् हिंसक नास्तिक, चोर और दुष्ट पुरुष हैं, उन्हें दस्यु या अनार्य कहते हैं।
9) जाति और वर्ण में क्या अंतर है?
वर्ण - गुण कर्म स्वभाव से जो कार्यक्रम चुना जाता है उसे वर्ण कहते हैं।
जाति - जाति जन्म के आधार पर निश्चित होती है। जैसे मानव, गधा, घोड़ा आदि।
10) संन्यासी और वानप्रस्थी में क्या अंतर है?
वानप्रस्थ - गृहस्थ से निर्मित होकर वन में या घर से बाहर, आश्रम आदि में रहते हुए ध्यान करना धार्मिक क्रियाओं का संपादन करना तथा समाज की सेवा करते रहना वानप्रस्थ कहलाता है।
संन्यास - परिवार की सीमा को छोड़कर केवल मानव रूप में जीवन को समाज के अर्पण कर देना संन्यास है।

एक भजन लिखें।
कोई पांच आर्य समाज के नियम लिखें।
गायत्री मंत्र और उसका अर्थ लिखें।
कोई पांच अनमोल वचन लिखें।
अनमोल वचन
1 सत्य अभिव्यक्ति का वह सुमन है जो मसले जाने पर सुगंध देता है।
2 प्रत्येक अच्छा कार्य पहले असंभव सा दिखाई देता है।
3 खतरा उठाए बिना मनुष्य को कल्याण के दर्शन नहीं होते।
4 जो प्यार एक मुस्कान द्वारा व्यक्त होता है वह हजारों नमस्कार और द्वारा व्यक्त नहीं होता।
5 जो अपने साथ के दबे हुए लोगों को अपना प्यार और रक्षा नहीं करता, उसे सच्चे मित्र कभी नहीं मिलते।
6 उद्देश्य पर मर मिटने वाले कभी पराजित नहीं होते।
7 आप तब तक हार नहीं सकते, जब तक आप प्रयास करना नहीं छोड़ते।
8 जीवन में अनुकूलता और प्रतिकूलता में एक समान जीना ही त्याग है।

6 comments: