Wednesday, August 12, 2020

कक्षा - पांचवीं पाठ - 10

कक्षा - पांचवीं

पाठ - 10
अहिंसा


प्रश्न 1 - अहिंसा का अर्थ बताओ।
उत्तर 1 - किसी को मारने या पाने की इच्छा के ना होने अहिंसा कहलाता है।
( किसी प्राणी को मन, वचन कर्म से दुःख न देना ही अहिंसा कहलाती है।) 
प्रश्न 2 - अहिंसा के कितने रूप हैं और वे कौन-कौन है?
उत्तर 2 - अहिंसा के तीन रूप है -
1 शारीरिक अहिंसा।
2 वाचिक अहिंसा।
3 मानसिक अहिंसा।
प्रश्न 3 - वाचिक हिंसा से क्या अभिप्राय है?
उत्तर 3 - वाणी से कष्ट पहुँचाने की इच्छा वाचिक हिंसा कहलाती है।
प्रश्न 4 - मानस अहिंसा किसे कहते हैं?
उत्तर 4 - किसी को मन से बुरा न चाहना मानसिक अहिंसा कहलाती है।
प्रश्न 5 - ऋषियों के आश्रम में हिंसक प्राणी भी पालतू से क्यों बन जाते हैं?
उत्तर 5 - ऋषियों के आश्रम में प्रेम और स्नेह से हिंसक प्राणी भी पालतू से बन जाते है।

सही गलत
1 हत्या करना पाप नहीं है।                   (गलत)
2 अहिंसा के चार रूप होते हैं।        (गलत)
3 किसी को सताने की इच्छा हिंसा कहलाती है।   (सही)
4 अहिंसा से सब वैर, भय दूर हो जाते हैं।   (सही)

No comments:

Post a Comment