Tuesday, August 11, 2020

कक्षा - तीसरी पाठ - 10

कक्षा - तीसरी

पाठ - 10
स्वामी दयानंद

प्रश्न 1 - दयानंद के बचपन का नाम तथा पिता का नाम बताओ।
उत्तर 1 - दयानंद के बचपन का नाम मूलशंकर था। उनके पिता का नाम श्री कर्षण जी था।
प्रश्न 2 - मूर्ति पूजा से मूलशंकर की आस्था क्यों समाप्त हुई?
उत्तर 2 - मूर्ति द्वारा अपने फल की रक्षा न कर पाने पर।
प्रश्न 3 - दयानंद के गुरु का नाम क्या था?
उत्तर 3 - दयानंद के गुरु का नाम स्वामी विरजानन्द था।
प्रश्न 4 - शिक्षा पूरी कर दयानंद जी ने क्या किया?
उत्तर 4 - शिक्षा पूरी कर दयानंद जी ने आपना सारा जीवन वेदों के प्रचार, अन्धविश्वासों के खण्डन और देश भक्ति मे लगा दिया।
प्रश्न 5 - स्वामी दयानंद किस युग के ऋषि थे?
उत्तर 5 - स्वामी दयानंद आधुनिक युग के ऋषि थे।

सही गलत लिखें।
1 दयानंद के बचपन का नाम रविशंकर था।      {गलत}
2 दयानंद की पिता शिव के उपासक थे।           {सही}
3 शिव पिण्ड पर एक चूहा चढा।                     {सही}
4 मूलशंकर की बहन हैजा के कारण मर गई।    {सही}
5 आर्य समाज की स्थापना दयानंद ने की।        {सही}

No comments:

Post a Comment