Thursday, July 30, 2020

कक्षा - पांचवीं पाठ - 9

कक्षा - पांचवीं

पाठ - 9
गुण-गान

प्रश्न 1- मन मंदिर में भक्ति दीप जलाने का क्या अर्थ है?
उत्तर 1- ईश्वर का ध्यान करना।
प्रश्न 2- सारी जिंदगी किस तरह बर्बाद हो जाती है?
उत्तर 2- सारी जिंदगी में रात सोने से और दिन पाप करने से बर्बाद हो जाती है।
प्रश्न 3- जीवन को बर्बादी से बचाने का यहां क्या उपाय बताया गया है?
उत्तर 3- सत्संग में जाकर और ईश्वर के गुणगान करने से जीवन को बर्बादी से बचाया जा सकता है।
प्रश्न 4- फिर से नर-तन पाने के लिए मनुष्य को क्या करना चाहिए?
उत्तर 4- फिर से नर तन पाने के लिए शुभकर्म या उत्तम कर्म करने चाहिए।
प्रश्न 5- मौज उड़ाने और भोजन खाने से पहले किस बात का ध्यान रखना चाहिए
उत्तर 5- हमें देख लेना चाहिए कि हमारे पास कोई दुख ही आया भूखा न हो।

सही गलत लिखे।
1 प्रेम से ईश्वर के गुण गाने चाहिए।     【सही】
2 हम रात जागने में गुजारते हैं।          【गलत】
3 हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए।       【सही】
4 हमें सत्संग में जाना चाहिए।           【सही】
5 मनुष्य का शरीर पाना बच्चों का खेल नहीं है। 【सही】

No comments:

Post a Comment