Monday, July 13, 2020

कक्षा - छठी पाठ - 8

कक्षा - छठी

पाठ - 8
श्री कृष्ण चरित्

प्रश्न 1- श्री कृष्ण के जन्मकाल में भारत की दशा का वर्णन कीजिए।
उत्तर 1- श्री कृष्ण के जन्म काल के समय गंधरवर प्रदेश से आसाम तक तथा कैलाश पर्वत से लेकर रामेश्वर तक सारे देश में हजारों मनमाने स्वच्छंद राजा भरे पड़े थे। देश छोटे-छोटे भागों में बटा हुआ था।
प्रश्न 2- होश संभालते ही श्री कृष्ण ने गोकुल वासियों का हित किस प्रकार किया?
उत्तर 2- बालक श्री कृष्ण ने होश संभालते ही अपने मित्रों के साथ गोकुल का मक्खन शहर में जाना बंद कर दिया।
प्रश्न 3- जरासंध की कल के साथ क्या रिश्तेदारी थी उसने मथुरा पर चढ़ाई क्यों की?
उत्तर 3- जरासंध की दो पुत्रियां 'अस्ति' और 'प्राप्ति' कंस को ब्याही थी। जब वह विधवा हो कर रोती पीटती अपने पिता के पास पहुंची तो जरासंध ने क्रोध में आ कर मथुरा पर चढ़ाई कर दी।
प्रश्न 4- श्री कृष्णा ने कालयवन की सेना को कैसे नष्ट किया?
उत्तर 4- जब श्री कृष्ण मथुरावासियों को द्वारिका ले गए। उस समय कालयवन की सेना अरावली पर्वत के बीच पड़ी थी। श्री कृष्ण ने उसे कुछ इस प्रकार पर्वतों के घुम्मन घेर में फसाया की कालयवन की सेना का नाम तक नहीं बचा।
प्रश्न 5- श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश किसे और क्यों दिया?
उत्तर 5- श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश अर्जुन को धर्मयुद्ध के लिए प्रेरित करने को दिया।

No comments:

Post a Comment