Wednesday, July 29, 2020

कक्षा - सातवीं पाठ - 9

कक्षा - सातवीं

पाठ - 9
योग और उनके अंग

प्रश्न 1- योग के आठ अंगों के नाम बताओ।
उत्तर 1- योग के अंग निम्नलिखित हैं :-
1 यम
2 नियम
3 आसन
4 प्राणायाम
5 प्रत्याहार
6 धारणा
7 ध्यान
8 समाधि

प्रश्न 2- पांचो यमो के नाम उल्लेख करके किसी एक यम का अर्थ बताओ।
उत्तर 2- पांच यम निम्नलिखित है :-
1 अहिंसा
2 सत्य
3 अस्तेय
4 ब्रह्मचर्य
5 अपरिग्रह
1 अहिंसा - किसी प्राणी को मन, वचन, कर्म से दुख न देना।
2 सत्य - सदा सच्चाई के मार्ग को अपनाना प्रिय तथा हितकारक सत्य बोलना।

प्रश्न 3- पांचों नियमों का नाम बताकर शौच का अर्थ बताओ।
उत्तर 3-  पांच नियम निम्नलिखित है :-
1 शौच
2 संतोष
3 तप
4 स्वाध्याय
5 ईश्वर प्रणिधान
1 शौच - बाहर और भीतर से अपने आपको स्वच्छ पवित्र ईमानदार रखना।
2 संतोष - हर समय, हर दशा में अपने परिणाम से जो कुछ भी मिला है उसे स्वीकार करके प्रसन्न रहना।

प्रश्न 4- प्रत्याहार का स्वरूप बताओ।
उत्तर 4- कान, त्वचा, आंख, रसना (जिव्हा) और नाक इन इंद्रियों को बाहर से हटाकर अंदर ध्यान को आत्मा की ओर ले जाना ही प्रत्याहार है। जैसे कि कछुआ अपने अंगों को अपने खोल में समेट लेता है ऐसे ही अपनी इंद्रिय शक्ति का संचय करना।
प्रश्न 5- धारणा और ध्यान का अंतर बताओ।
उत्तर 5- धारण - शरीर के किसी एक स्थान पर मन को केंद्रित करना धारणा है। इससे चित्त एकाग्र होकर स्मरण और चिंतन शक्ति बढ़ती है।
ध्यान - पांचों इंद्रियों के विषयों से मन को अलग कर लेना और एक ही विषय (केंद्रबिंदु) पर लगाना ध्यान है।

No comments:

Post a Comment