Wednesday, July 29, 2020

कक्षा - छठी पाठ - 9

कक्षा - छठी

पाठ - 9
धर्मवीर हकीकत राय

प्रश्न 1- हकीकत राय को धर्मवीर क्यों कहा जाता है?
उत्तर 1- क्योंकि हकीकत राय ने धर्म के लिए अपनी जान तक लुटा दी थी।
प्रश्न 2- हकीकत राय ने रसूलीज़ादी फ़ातिमा के लिए अपशब्द क्यों कहे?
उत्तर 2- मुसलमान बालकों के साथ झगड़ा होने पर जब मुस्लिम बालको ने 'देवी मां' के लिए जब अपशब्द बोले तो हकीकत राय ने रसूलज़ादी फ़ातिमा के लिए अपशब्द कह दिए।
प्रश्न 3- न्यायधीश अदीनाबेग हकीकत राय के इस अपराध को माफ़ क्यों करना चाहते थे?
उत्तर 3- अदीना बेग एक सज्जन पुरुष थे। वह मामूली झगड़े कि कोई बड़ी सजा नहीं चाहते थे। इसीलिए हकीकत राय को इस अपराध पर माफ़ करना चाहते थे।
प्रश्न 4- काज़ी साहब इस अपराध का क्या दंड उचित समझते थे?
उत्तर 4- काज़ी साहब इस अपराध के लिए मृत्यु दंड उचित समझते थे।
प्रश्न 5- हकीकत राय का मुकदमा लाहौर क्यों भेजा गया?
उत्तर 5- अदीनाबेग इंसाफ की गद्दी पर बैठ कर अपने हाथ एक बेगुनाह के खून से रंगना नहीं चाहते थे। इसलिए हकीकत राय का मुकदमा लाहौर भेजा गया।
प्रश्न 6- हकीकत राय का मृत्यु दंड किस शर्त पर माफ़ किया जा सकता था?
उत्तर 6- हकीकत राय का मृत्यु दंड एक शर्त पर माफ़ किया जा सकता था, कि वह अपना धर्म बदल ले। वह हिंदू से मुसलमान हो जाए।
प्रश्न 7- हकीकत राय ने यह शर्त स्वीकार क्यों नहीं की?
उत्तर 7- हकीकत राय एक सच्चे हिंदू थे। उन्होंने अपने बचपन में श्री कृष्ण, प्रहलाद, हरीश चंद्र, भीम और अर्जुन जैसे महान् पुरुषों की कहानियां सुनी थी जिससे उनकी नस-नस में हिंदुत्व का रक्त बह रहा था।इसीलिए उन्होंने  मुसलमान बनने की शर्त स्वीकार की।
प्रश्न 8- हकीकत राय की समाधि कहां है?
उत्तर 8- लाहौर।
प्रश्न 9-  हकीकत राय की समाधि पर मेला कब लगता है?
उत्तर 9- बसंत पंचमी।

No comments:

Post a Comment