Thursday, July 30, 2020

कक्षा - आठवीं पाठ- 9

कक्षा - आठवीं

पाठ - 9
ड़ी.ए.वी. गान

प्रश्न 1- डी.ए.वी. गीत के प्रथम पद्य में डी.ए.वी. के लिए किन-किन विशेषणों का प्रयोग किया गया है?
उत्तर 1- अविरल निर्मल सलीम सदय
ज्ञान प्रदायिनी ज्योतिर्मय।
प्रश्न 2- गायक चारों दिशाओं में किस उद्घोष की कामना करता है
उत्तर 2-  ज्ञान के प्रकाश की।
प्रश्न 3- डी.ए.वी. गान में डी.ए.वी. की धारा को परम पुनीता क्यों कहा गया है?
उत्तर 3- डी.ए.वी. की धारा को पुनीता इसलिए कहा गया है क्योंकि यह अपने जन्म काल से ही निरंतर पवित्र धारा की भांति प्रवाहित हो रही है।
प्रश्न 4- डी.ए.वी. के साथ दयानंद जी और हंसराज का क्या संबंध है?
उत्तर 4- डीएवी के साथ स्वामी दयानंद का प्रेम भक्ति और महात्मा हंसराज के साथ त्याग शक्ति का संबंध है।
प्रश्न 5- गायक कैसे दिनमान का उदय जाता है?
उत्तर 5- गायक धर्म भक्ति और राष्ट्रीय शक्ति का उदय चाहता है।

No comments:

Post a Comment