Monday, July 13, 2020

कक्षा - चौथी पाठ - 8

कक्षा - चौथी

पाठ -8
शिव कौन है? मृत्यु क्या है?

प्रश्न 1- 'ज़माने के रंग में रंग जाने वाले' और 'ज़माने पर अपना रंग चढ़ाने वाले' इनमें से महान पुरुष कौन है?
उत्तर 1- ज़माने पर अपना रंग चढ़ाने वाले।
प्रश्न 2- स्वामी दयानंद के बचपन का क्या नाम था?
उत्तर 2- मूलशंकर।
प्रश्न 3- टंकारा इतिहास में किस लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर 3- स्वामी दयानंद का जन्म स्थान होने के कारण।
प्रश्न 4- मूलशंकर मंदिर में जाकर किस मंत्र का जाप किया करते थे?
उत्तर 4- ॐ नमः शिवाय।
प्रश्न 5- शिवरात्रि का व्रत रखते समय मूलशंकर की उम्र क्या थी?
उत्तर 5- 11 वर्ष।
प्रश्न 6- पिता के समान क्या अर्पित करते हुए मूल शंकर ने शिव पूजन किया?
उत्तर 6- पूजन सामग्री।
प्रश्न 7- मंदिर में मूलशंकर जागते रहे या सो गए? क्यों?
उत्तर 7- मंदिर में मूलशंकर जागते रहे, क्योंकि उन्हें भय था कि कहीं सो जाने के कारण उनका व्रत भंग ना हो जाए।
प्रश्न 8- चूहे की घटना का मूलशंकर के विचारों पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर 8- चूहे की घटना से मूलशंकर के मन में उथल-पुथल मच गई। उनके मन में अनेक विचार होने लगे कि क्या ये सच्चे शिव है या नहीं?
प्रश्न 9- बहन की मृत्यु पर मूलशंकर क्यों नहीं रो सके?
उत्तर 9- क्योंकि उन्हें मृत्यु के बारे में कुछ पता ही नहीं था।
प्रश्न 10- चाचा की मृत्यु के पश्चात मूल शंकर ने क्या विचार बनाया?
उत्तर 10-  उन्होंने घर छोड़कर सच्चे शिव को खोजने और मृत्यु का हल ढूंढने का विचार बनाया।
प्रश्न 11- मंदिर में शिव मूर्ति के साथ क्या घटना घटी?
उत्तर 11- मंदिर में एक चूहा दिल से निकल कर  शिव मूर्ति पर आ चढ़ा और उस पर चढ़ाई हुए फल खाने लगा।
सही गलत लिखें।
1 दयानंद के बचपन का नाम प्रेमचंद था। (गलत)
2 मंदिर में मूलशंकर जाते रहे।                (सही)
3 मंदिर में सन्नाटा छाया हुआ था।           (सही)
4 मूलशंकर ही बाद में दयानंद के नाम से प्रसिद्ध हुए। (सही)

No comments:

Post a Comment