Saturday, October 10, 2020

कक्षा - चौथी पाठ - 11

कक्षा - चौथी

पाठ - 11
सत्य

प्रश्न 1 - सच बोलने वाले और झूठ बोलने वालों में से तुम किस पर विश्वास करोगे।
उत्तर 1 - सच बोलने वाले पर।
प्रश्न 2 - सही वाक्य के आगे सही तथा गलत वाक्य के आगे गलत लिखें।
1) जिधर सूर्य उदय होता है उस दिशा को पूर्व कहते हैं।  सही
2) बहानेबाजी झूठ नहीं है।                                      गलत
3) झूठे का सब विश्वास करते हैं।                              गलत
4) परमात्मा सत्य स्वरूप है।                                    सही
5) हम सौदा बाद में लेते हैं पैसे पहले देते हैं।              गलत
प्रश्न 3 - भेड़ चराने वाले बालक ने पहली बार शोर क्यों मचाया?
उत्तर 3 - क्योंकि वह देखना चाहता था कि कोई उसे बचाने आता है या नहीं।
प्रश्न 4 - अंत में बालक के शोर मचाने पर गांव वाले उसे बचाने क्यों नहीं आए?
उत्तर 4 - उन्हें लगा कि वह फिर झूठ बोल रहा है।
प्रश्न 5 - झूठे शोर मचाने का बालक को क्या फल मिला?
उत्तर 5 - बालक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

No comments:

Post a Comment