Friday, October 30, 2020

कक्षा - सातवीं पाठ - 12

कक्षा - सातवीं

पाठ - 12
महात्मा हंसराज

प्रश्न 1 - महात्मा हंसराज के जन्म तथा मृत्यु होने के स्थानों के नाम बताओ?
उत्तर 1 - जन्म - होशियारपुर 
             मृत्यु - लाहौर
प्रश्न 2 - महात्मा हंसराज के बड़े भाई का नाम क्या था? उन्होंने उनकी कैसे सहायता की?
उत्तर 2 - महात्मा हंसराज के बड़े भाई का नाम मुल्खराज था। उन्होंने उनकी सहायता अपने वेतन में से आजीवन आधा भाग देकर की थी।
प्रश्न 3 - महात्मा हंसराज ने कितने वर्ष तक डी.ए.वी. संस्था का आचार्य पद संभाला?
उत्तर 3 - 25 वर्ष।
प्रश्न 4 - महात्मा हंसराज के सहपाठियों में ऐसे किन्हीं दो के नाम बताओ, जो भारत में प्रसिद्ध व्यक्ति बने?
उत्तर 4 - पंडित गुरुदत्त, लाला लाजपतराय, राजा नरेंद्रनाथ, द्वारकादास।
प्रश्न 5 - महात्मा जी का बड़ा पुत्र बलराज क्यों गिरफ्तार किया गया था?
उत्तर 5 - बड़े पुत्र बलराज को स्वतंत्रता संग्राम के राजद्रोह के अपराध में गिरफ्तार किया गया था।

No comments:

Post a Comment