Saturday, October 10, 2020

कक्षा - छठी पाठ -11

कक्षा - छठी

पाठ - 11
पाप के अन्न का प्रभाव

प्रश्न 1 - राजा साधु के पास किस लिए गया था?
उत्तर 1 - राजा साधु के पास उसकी कीर्ति सुन उसे गुरु बनाने गया था।
प्रश्न 2 - साधु राजा के पास उसके महल में क्यों गया?
उत्तर 2 - राजा के द्वारा अनुरोध किए जाने पर साधु राजा के महल में गया।
प्रश्न 3 - तीन माह बाद राजमहल में कौन सी घटना घटी?
उत्तर 3 - तीन मास बाद साधु द्वारा रानी के हार चुराए जाने की घटना घटी।
प्रश्न 4 - साधु राज सैनिकों के हाथ क्यों नहीं आया?
उत्तर 4 - क्योंकि साधु ऐसे रास्ते पर चला गया जहां से कोई आता जाता नहीं था?
प्रश्न 5 - साधु हार लौटाने स्वयं क्यों आ गया?
उत्तर 5 - साधु के मन में सहसा विचार उत्पन्न हुआ, "यह तूने क्या किया? तूने रानी का हाथ चुरा लिया? धिक्कार है तेरे साधु होने पर। चल हार वापस करके आ?" यह विचार आते ही साधु नगर की ओर चल दिया।
प्रश्न 6 - इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर 6 - इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि पाप की कमाई का मन को बिगाड़ देता है मनुष्य को कर्तव्य ज्ञान से विमुख कर डालता है।

No comments:

Post a Comment