Friday, October 30, 2020

कक्षा - पांचवीं पाठ - 12

कक्षा - पांचवीं 

पाठ - 12
सत्संग का प्रभाव

प्रश्न 1 - सत्संग शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर 1 - सज्जनों के साथ बैठना, उनका उपदेश सुना, उनसे बातें करना सत्संग कहलाता है।
प्रश्न 2 - मुगला कौन था वह सभा में क्यों आया था?
उत्तर 2 - मुगला एक डाकू था वह सभा में पंडित लेखराम के उपदेश सुनने आया था।
प्रश्न 3 - पंडित लेखराम के किस वाक्य काश मुगला पर विशेष प्रभाव पड़ा?
उत्तर 3 -           "अवश्यमेव भोक्तव्यं कृत्तं कर्म शुभाशुभम्।"
         अर्थात् जो भी शुभ या अशुभ कर्म तुमने किए हैं, उनका फल अवश्य भोगना पड़ेगा।
प्रश्न 4 - मुगलों ने पंडित लेखराम से क्या कहा?
उत्तर 4 - मुगला बोला, "क्या प्रत्येक कर्म का फल भोगना पड़ेगा? क्या बचने का कोई उपाय नहीं है?"
प्रश्न 5 - पंडित लेखराम राम ने मुगला को क्या सलाह दी।
उत्तर 5 - पंडित लेखराम ने सलाह देते हुए कहा, "आज से कुकर्म छोड़ दो। कल आर्य समाज में आओ, मैं तुम्हें यज्ञ पवित्र कर दूंगा।
सही गलत लिखे।
1 पंडित लेख राम आर्य मुसाफिर के नाम से मशहूर हुए।        सही
2 प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्म का फल मिलता है।               सही
3 सब लोगों ने मुगला का स्वागत किया।                             गलत
4 पंडित लेखराम धर्मशाला में ठहरे हुए थे।                          गलत
5 पंडित लेखराम ने मुगला के जीवन को पलट दिया।            सही

1 comment: