Saturday, October 10, 2020

कक्षा - सातवीं पाठ - 11

कक्षा - सातवीं

पाठ - 11
स्वामी श्रद्धानंद

प्रश्न 1 - मुंशी राम ने दयानंद के दर्शन पहले पहल कहां की है?
उत्तर 1 - मुंशी राम ने स्वामी दयानंद के दर्शन पहली पहल बरेली में किए।
प्रश्न 2 - वकालत के साथ-साथ मुंशी राम आर्य समाज के किन कामों में लगे रहते थे?
उत्तर 2 - वकालत के साथ-साथ मुंशीराम आर्य समाज के कामों में लगे रहते थे। उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह जात-पात तोड़कर किया। कन्याओं की शिक्षा के लिए पाठशाला खोली, दलितोंद्धार के लिए काम किए, शास्त्रार्थ किए तथा शुद्धि आंदोलन चलाया।
प्रश्न 3 - महात्मा मुंशीराम गुरुकुल कांगड़ी में कितने वर्ष तक मुख्याधिष्ठाता रहे?
उत्तर 3 - महात्मा मुंशीराम गुरुकुल कांगड़ी के 17 वर्ष तक मुख्याधिष्ठान रहे ।
प्रश्न 4 - महात्मा मुंशीराम की हिंदी भक्ति किन कार्यों से प्रकट होती है?
उत्तर 4 - महात्मा मुंशीराम हिंदी के भक्त थे। वे एक सप्ताहिक पत्र 'सद्धर्म प्रचारक' उर्दू में निकालते थे। उन्होंने उसको रातों-रात हिंदी में बदल दिया और वर्षों तक घाटा सहकर भी उसे चलाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'श्रद्धा' नामक सप्ताहिक पत्र गुरुकुल से और 'अर्जुन' नामक दैनिक पत्र दिल्ली से हिंदी में ही निकाला।
प्रश्न 5 - स्वामी श्रद्धानंद ने कांगरे से संबंध क्यों तोड़ा?
उत्तर 5 - स्वामी श्रद्धानंद कांग्रेस की मुस्लिम  तुष्टीकरण नीति से सहमत नहीं थे। जब मुसलमानों को तबलीग (धर्म परिवर्तन) का अधिकार है तो हिंदुओं को शुद्धि का क्यों नहीं? इस प्रश्न पर स्वामी जी ने कांग्रेस से अलग हो गए।

1 comment:

  1. Thank you siso it help me in writting notes 4 days before my exam

    ReplyDelete