Sunday, April 5, 2020

कक्षा - आठवीं पाठ - 1

कक्षा - आठवीं

पाठ - 1
ओ३म् ध्वज

प्रश्न 1 - 'जयति ओ३म् ध्वज व्योम बिहारी' गीत किस झंडे को फहराने पर बोला जाता है?
उत्तर 1 - ओ३म् ध्वज।

प्रश्न 2 - 'साम्य सुमन विकसाने वाला' का क्या अभिप्राय है?
उत्तर 2 - बराबर रूप से देखने वाला।

प्रश्न 3 - 'इसके नीचे बड़े अभय मन' में 'इसके' का अर्थ बताइए।
उत्तर 3 - 'इसके' शब्द का अर्थ यहाँ  ओ३म्  ध्वज से है।

प्रश्न 4 - वेद ज्ञान के घर घर में भर जाने का क्या लाभ होगा।
उत्तर 4 - वेद ज्ञान के घर-घर में भर जाने से यह लाभ होगा कि सारे संसार के घरों से अविद्या रुपी अज्ञानता का अन्धकार मिट जाएगा और कल्याण करने वाली शान्ति फैलेगी। सबका कल्याण होगा।

प्रश्न 5 - आर्यजनों का अटल निश्चय क्या होना चाहिए?
उत्तर 5 - आर्यजनों का अटल निश्चय सारी पृथ्वी के लोगों को आर्य बनाना होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment