Monday, April 6, 2020

कक्षा - तीसरी पाठ - 1

कक्षा - तीसरी

पाठ - 1
ईश्वर महिमा

प्रश्न 1- ऋषि मुनि ध्यान लगाकर किस बात में हार गए?
उत्तर 1- ऋषि मुनि ईश्वर का भेद जानने में हार गए।
प्रश्न 2- परमात्मा कहां-कहां मौजूद है?
उत्तर 2- परमात्मा सब जगह मौजूद है।
प्रश्न 3- भगवान की पूजा का आलीशान मंदिर कौन-सा है?
उत्तर 3- मन।
प्रश्न 4- राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की शक्ति किसमें है?
उत्तर 4- ईश्वर में।
प्रश्न 5- 'ईश महिमा' इस गीत के आधार पर परमात्मा का रूप कैसा है?
उत्तर 5- परमात्मा का रूप सर्वव्यापक है।

सही गलत लिखेंं।
1 भगवान का रूप महान् है।                (सही)
2 भगवान ने राजा रंक बनाए है।           (सही)
3 ईश्वर की लीला महान है।                  (सही)
4 भगवान सब जगह मौजूद नहीं है।     (गलत)

No comments:

Post a Comment