Thursday, April 30, 2020

कक्षा - चौथी पाठ - 4

कक्षा - चौथी

पाठ - 4
गायत्री मंत्र और उसका अर्थ

प्रश्न 1-  गायत्री मंत्र लिखें।
उत्तर 1- ओ३म् भूर्भुवः स्वः। तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्।।
प्रश्न 2- गायत्री मंत्र के शब्दों का अर्थ लिखें।
उत्तर 2- ओ३म -  रक्षक।
भूः - प्राणों का प्राण, प्राणों से प्यारा।
र्भुवः - सब दुखों को मिटाने वाला।
स्वः - सब सुखों को देने वाला।
तत् -उस।
सवितुः - सविता।
वरेण्यम् -  अपनाने योग्य।
भर्गो - तेज को।
देवस्य - देव के।
धीमहि - ध्यान करें ।
धियो - बुद्धि को।
यो - जो।
नः -  हमारी।
प्रचोदयात् - सन्मार्ग में लगावे।

प्रश्न 3-  गायत्री मंत्र में परमात्मा से क्या याचना की गई है?
उत्तर 3- इस मंत्र में सन्मार्ग पर ले जाने की याचना की गई है।
प्रश्न 4- गायत्री मंत्र को ओर   किन नामों से पुकारा जाता है?
उत्तर 4- गुरु मंत्र और महामंत्र।
प्रश्न 5-गायत्री मंत्र चारों वेदों में से किन वेदों में है?
उत्तर 5-  यह मंत्र ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद तीनों वेदों में  है। 

No comments:

Post a Comment