Thursday, April 30, 2020

कक्षा - तीसरी पाठ - 4

कक्षा - तीसरी

पाठ - 4
आर्य समाज के पहले दो नियम

प्रश्न 1 - आर्य समाज के कोई दो नियम लिखें।
उत्तर 1- i) सत्य के ग्रहण करने और असत्य को छोड़ने में सर्वदा उद्यत रहना चाहिए।
ii) सब काम धर्मानुसार अर्थात सत्य और असत्य को विचार करके करने चाहिए।
प्रश्न 2 - परमात्मा के कोई पांच विशेषण बताओ।
उत्तर 2- अजय, अमर, दयालु, अनंत तथा निराकार।
प्रश्न 3 - ईश्वर के संबंध में कोई पांच वाक्य बनाओ।
उत्तर 3- i)  ईश्वर सब पर दया करता है।
ii)  ईश्वर सब की सहायता करते हैं।
iii)  ईश्वर सबका मालिक है।
iv)  ईश्वर सब जगह मौजूद है।
v)  ईश्वर का निज नाम ओ३म् है।
प्रश्न 4 - निम्नलिखित शब्दों में से किन्ही पांच के अर्थ लिखो।
आदिमूल, निराकार, सर्वशक्तिमान, अजन्मा, अनंत, निर्विकार, अनादि, अनुपम, अजर, सृष्टिकर्ता।
उत्तर 4- i) निराकार -  जिसका  कोई आकार नहीं।
ii) सर्वशक्तिमान -  जिसके पास सब शक्तियां हो।
iii) अजन्मा -  जिसका कभी जन्म न हो।
iv) आनंद - जिसका अंत न हो।
v) अनादि -  जिसका कोई आदि न हो।
प्रश्न 5 - हमें किस की उपासना करनी चाहिए।
उत्तर 5- ईश्वर की।


No comments:

Post a Comment