Wednesday, April 15, 2020

कक्षा - छठी पाठ - 2

कक्षा - छठी

पाठ - 2
सन्ध्या और उसकी तैयारी

प्रश्न 1 - सन्ध्या का क्या अर्थ है?
उत्तर 1- जिस क्रिया द्वारा परमेश्वर का भली-भांति ध्यान किया जा सके उसे संध्या कहते हैं।
प्रश्न 2 - सन्ध्या किस समय करनी चाहिए?
 उत्तर 2-   संध्या सुबह सूर्य उदय होने से पूर्व तथा रात्रि में सोने से पहले करनी चाहिए।
प्रश्न 3 - सन्ध्या के समय कैसे वस्त्र पहनने चाहिए?
उत्तर 3-  संध्या के समय स्वच्छ, पवित्र, सादे और  ऋतु के अनुकूल पहनने चाहिए।
प्रश्न 4 - सन्ध्या कैसे स्थान पर करनी चाहिए?
उत्तर 4- संध्या शुद्ध, पवित्र, शांत और एकांत स्थान पर करनी चाहिए।
प्रश्न 5 - सन्ध्या करने के क्या लाभ हैं?
उत्तर 5- संध्या करने से सुख शांति धर्म अर्थ काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

No comments:

Post a Comment