Wednesday, April 15, 2020

कक्षा - पाचवीं पाठ - 2

कक्षा - पांचवीं

पाठ - 2
गायत्री मंत्र

प्रश्न 1 - गायत्री मंत्र लिखकर उसका अर्थ लिखें।
उत्तर 1 - ओ३म् भूर्भुवाः स्वः। तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्।।
(अर्थ पुस्तक में से देखकर लिखें।)

प्रश्न 2 -  वेद ने गायत्री मंत्र को क्या-क्या प्रदान करने वाला बताया है?
उत्तर 2 - वेदों में इसे आयु प्राण प्रजा पशु द्रव कीर्ति और ब्रह्म ज्ञान देने वाला बताया गया है।
प्रश्न 3 - मनुस्मृति का गायत्री मंत्र के बारे में क्या मत है?
उत्तर 3 -  मनुस्मृति में इसे घी, मधु और दही की वर्षा करने वाला बताया गया है अर्थात जो गायत्री मंत्र का पाठ करता है उसे पोष्टिक स्वादिष्ट तथा हितकारी भोजन की प्राप्ति होती है।
प्रश्न 4 - स्वामी विरजानंद किस मंत्र का जप किया करते थे?
उत्तर 4 -  गायत्री मंत्र का।
प्रश्न 5 - महात्मा आनंद स्वामी को गायत्री जप का क्या लाभ हुआ?
उत्तर 5- उनकी बुद्धि निखरने लगी तथा वे पाठ में आगे रहने लगे।

No comments:

Post a Comment