Thursday, April 30, 2020

कक्षा - सातवीं पाठ - 4

कक्षा - सातवीं

पाठ - 4
अभियान गीत : धरम बाँसुरी तू बजाए

प्रश्न 1- लोगों को को कुकर्मों से बचाने और अविद्या से हटाने के लिए क्या करना होगा?
उत्तर 1- लोगों को कुकर्मों से बचाने और अविद्या से हटाने के लिए धर्म का आचरण पर उसका प्रचार करना होगा नफरत दुष्कर्म एवं अविद्या से दूर कर सत्य पथ दिखाना होगा।
प्रश्न 2 - क्या समझ जाने पर आपस की फूट और घृणा दूर हो सकती है?
उत्तर 2- 'हम सभी एक ईश्वर की संतान हैं इसलिए हम सब एक हैं'   यह समझ जाने पर आपसी फूट और घृणा दूर हो सकती है।
प्रश्न 3 - युद्ध और अन्याय से बचने के लिए क्या सीखना आवश्यक है?
उत्तर 3- युद्ध और अन्याय से बचने के लिए मानवता रूपी धर्म को अपनाना आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment