Monday, November 2, 2020

कक्षा - पाचवीं पाठ - 13

कक्षा - पांचवीं

पाठ - 13
सेवा

प्रश्न 1 - मन को जल्दी शुद्ध करने का साधन क्या है?
उत्तर 1 -सेवा।
प्रश्न 2 - संसार का उपकार कैसे किया जा सकता है?
उत्तर 2 - संसार का उपकार तीन प्रकार से किया जा सकता है - शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक।
प्रश्न 3 - छोटी-छोटी सेवाओं में किन्हीं दो सेवाओं का स्वरूप बताएं।
उत्तर 3 - i) मोहल्ले के बच्चों को इकट्ठा करके पढ़ाना।
ii) मंदिर में गुरुद्वारे में जूतों को सही ढंग से रखना।
iii) रस्ते में पड़े छिलके पत्थर आदि को वहां से हटाना।
प्रश्न 4 - देश में आर्य समाज के बढ़ने का क्या कारण था।
उत्तर 4 - आर्य समाज ने सेवा के कार्यों को अपनाया। जहां कहीं कोई कष्ट होता वहां आर्य समाज के कार्यकर्ता पहुंच जाते थे। इससे देश में आर्य समाज बनने लगा।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें - 
1 सेवा से मानसिक ________ बढ़ता है।  [बल]
2 मानसिक ________ पूरी होती है।  [साधना]
3 प्रत्येक को अपनी ________ में संतुष्ट नहीं रहना चाहिए।  [उन्नति]
4  सेवा ही ईश्वर ________ है।  [भजन]
5 सेवा से अभिमान _______ है। [मिटाता]

No comments:

Post a Comment