Saturday, November 21, 2020

कक्षा - सातवीं पाठ - 16

कक्षा - सातवीं

पाठ - 16
मेरा देश

प्रश्न 1 - हमारे देश के कितने नाम हैं और कौन-कौन से हैं?
उत्तर 1 - हमारे देश के अनेक नाम है - आर्यवर्त्त, भारतवर्ष, हिंदुस्तान और इंडिया।
प्रश्न 2 - राष्ट्र किसे कहते हैं सच्चा राष्ट्रभक्त कौन सा है?
उत्तर 2 - संस्कृति, इतिहास, भूमि इन तीनों सम्पदाओं के समूह का नाम राष्ट्र है। संस्कृति, इतिहास, भूमि इन तीनों से जो प्रेम करता है वही सच्चा राष्ट्रभक्त है।
प्रश्न 3 - पुरुष के रूप में इस देश का वर्णन करो?
उत्तर 3 - पंजाब और बंगाल इसके दो हाथ है। कटाक्ष और पुष्पराज इसके दो नेत्र है। उत्तर प्रदेश वक्षस्थल है। महाकौशल हृदय है। नासिका इसकी नाभि है। त्रावणकोर और रामेश्वरम् इसकी दो चरण है। सागर इसका चरण सेवक है। हिमालय संतरी है। कैलाश इसके सिर का मुकुट है। गंगा और यमुना की मालाएं इसके वक्षस्थल की शोभा है।
प्रश्न 4 - संस्कृति और इतिहास में क्या अंतर है?
उत्तर 4 - देश के पूर्व द्वारा निर्मित और परिपालित जीवन विधि को संस्कृति कहते हैं। स्वदेश में पैदा हुए वीर पुरुषों की जीवन लीला का नाम इतिहास है।
प्रश्न 5 - आर्यवर्त भारतवर्ष और हिंदुस्तान यह नाम इस देश की किन किन वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं?
उत्तर 5 - आर्यावर्त्त इस देश की संस्कृति का प्रतीक है।
भारतवर्ष इस देश के इतिहास का प्रतीक है।
हिंदुस्तान इस देश की भौगोलिक संज्ञा है।
प्रश्न 6 - इस देश का नाम भारत क्यों पड़ा?
उत्तर 6 - सृष्टि के प्रारंभ में इस देश का कुछ भी नाम न था। इस देश के रहने वाले इस देश को जननी जन्मभूमि तथा अपने को आर्य कहते थे। 'आर्य' शब्द का अर्थ है आस्तिक, श्रेष्ठ, गुणवान, आचारवान, गतिशील, एक ऐसा व्यक्ति जिसके जीवन का उद्देश्य सत् और असत् का विवेक, सुकर्म-सेवा तथा ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति हो।

No comments:

Post a Comment