Tuesday, November 10, 2020

कक्षा - पाचवीं पाठ - 14

कक्षा - पांचवीं

पाठ - 14
शरणागति

प्रश्न 1 - भक्त-पतितपावन प्रभु से क्या मांग रहा है?
उत्तर 1 - भक्त-पतितपावन प्रभु से आसरा मांग रहा है।
प्रश्न 2 - आत्मा पर कैसा मल चढ़ा है?
उत्तर 2 - आत्मा पर पापकर्मों का मल चढ़ा है।
प्रश्न 3 - भक्त क्या पाने के लिए तरसता है?
उत्तर 3 - भक्त मुक्ति पाने के लिए तरसता है।
प्रश्न 4 - भक्तों ने किन-किन बातों में अपनी बलहीनता प्रकट की है?
उत्तर 4 - भक्त ने विद्या, बुद्धि और भक्ति में अपनी बलहीनता प्रकट की है।
प्रश्न 5 - भक्त ने केवल भगवान की ही शरण क्यों ली है?
उत्तर 5 - क्योंकि भगवान के बिना भक्त का कोई और सहारा नहीं है।
सही गलत लिखें।
1 भक्त का भगवान के बिना कोई और सहारा नहीं है।    सही
2 भक्त बहुत बुद्धिमान है।                                          गलत
3 भक्त मुक्ति पाने के लिए को तरसता है।                     सही
4 भक्त अपने पिता से प्रार्थना कर रहा है।                     गलत

No comments:

Post a Comment