Thursday, November 26, 2020

कक्षा - पांचवीं पाठ - 17

कक्षा - पांचवीं

पाठ - 17
लाला लाजपत राय

प्रश्न 1 - 'लाल बाल पाल' त्रयी के तीनों नाम बताओ।
उत्तर 1 - लाल - लाला लाजपतराय।
बाल - बाल गंगाधर तिलक।
पाल - विपिन चंद्र पाल।
प्रश्न 2 - लाला लाजपतराय के माता-पिता तथा जन्म स्थान का नाम बताओ।
उत्तर 2 - लाला लाजपतराय की माता का नाम गुलाब देवी तथा पिता राधाकृष्ण थे। उनका जन्म 28 फरवरी 1865 में उनके ननिहाल ढुडिके में हुआ।
प्रश्न 3 - लाला लाजपतराय ने कांग्रेस के प्रोग्राम में क्या परिवर्तन किया?
उत्तर 3 - उस समय कांग्रेस स्वाधीनता की नहीं अपितु सुधार की पार्टी थी। लाला लाजपतराय ने कांग्रेस की सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों का विस्तार किया और उसे धीरे-धीरे भारत को स्वाधीनता के साथ जोड़ दिया।
प्रश्न 4 - लाला लाजपतराय ने अछूतोंद्धार के लिए क्या किया?
उत्तर 4 - लाला लाजपतराय ने अछूतोंद्धार के लिए मुक्ति सेना का गठन किया।
प्रश्न 5 - लाला लाजपत राय की मृत्यु किस प्रकार हुई
उत्तर 5 - साइमन कमीशन का विरोध करते हुए पुलिस द्वारा बरसाई गई लाठियां लाला जी के सिर और छाती पर पड़ी। इससे गहरी चोट के परिणाम स्वरूप 17 नवंबर 1928 में उनकी मृत्यु हो गई।
प्रश्न 6 - लाला लाजपत राय के गुण बताओ।
उत्तर 6 - लाला लाजपतराय सच्चे अर्थों में क्रांतिकारी थे। वे गर्म दल के नेता थे। वह शेर की तरह निडर और साहसी थे।

सही गलत लिखे।
1 लाला लाजपतराय का जन्म 22 फरवरी 1860 में हुआ।    गलत
2 लाला लाजपतराय की माता का नाम गुलाब देवी था।    सही
3  लाला लाजपतराय में 1960 में किसान आंदोलन चलाया।    सही
4 1916 लाजपतराय ने इंडियन होम रूल लीग की स्थापना की थी।    सही
5  लाला लाजपतराय की पुस्तक का नाम फादर इंडिया था।    सही

No comments:

Post a Comment