Saturday, November 21, 2020

कक्षा - तीसरी पाठ - 16

कक्षा - तीसरी

पाठ - 16
प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1 - वेद क्या है?
उत्तर 1 - वेद ज्ञान का संग्रह है।
प्रश्न 2 - वेद कब बने?
उत्तर 2 - वेद का प्रकाश सृष्टि के प्रारंभ में हुआ।
प्रश्न 3 - वेद का प्रकाश किसने किया?
उत्तर 3 - वेद का प्रकाश परमात्मा द्वारा चार विषयों के हृदय में किया गया।
ऋग्वेद का प्रकार अग्नि ऋषि के हृदय में हुआ था।
यजुर्वेद का प्रकाश वायु ऋषि के हृदय में हुआ था।
सामवेद का प्रकाश आदित्य ऋषि के हृदय में हुआ था।
अथर्ववेद का प्रकाश अंगिरा ऋषि के हृदय में हुआ था।
प्रश्न 4 - वैदिक धर्म किसे कहते हैं?
उत्तर 4 - वेदों में बताए गए सनातन अर्थात् सदा रहने वाले धर्म को वैदिक धर्म कहते हैं।
प्रश्न 5 - संध्या कब करनी चाहिए?
उत्तर 5 - प्रातः काल सूर्योदय के समय तथा सायंकाल सूर्यास्त के समय सन्ध्या करनी चाहिए।
प्रश्न 6 - गुरु कितने और कौन-कौन होते हैं?
उत्तर 6 - गुरु तीन होती है -
1 माता
2 पिता
3 अध्यापक
प्रश्न 7 - किस का आदर करना चाहिए?
उत्तर 7 - माता, पिता, अध्यापक तथा अन्य सभी बड़े लोगों का आदर करना चाहिए।
प्रश्न 8 - कौन-कौन से लोग बड़े होते हैं?
उत्तर 8 - बड़े लोग तीन प्रकार के होते हैं -
1 आयु में बड़े।
2  अनुभव से बड़े।
3 ज्ञान से बड़ी।
प्रश्न 9 - बड़ों का आदर करने तथा उनकी आज्ञा का पालन करने से क्या प्राप्त होता है?
उत्तर 9 - बड़ों का आदर करने तथा उनकी आज्ञा का पालन करने से चार चीज़ों की वृद्धि होती है।
1 आयु 
2 विद्या
3 यश
4 बल
प्रश्न 10 - पुरुषार्थ कितने और कौन-कौन से हैं?
उत्तर 10 - पुरुषार्थ (व्यक्ति के लक्षण) चार है -
धर्म अर्थ काम और मोक्ष।

No comments:

Post a Comment