Tuesday, November 10, 2020

कक्षा - चौथी पाठ - 14

कक्षा - चौथी

पाठ - 14
प्रार्थना

प्रश्न 1 - प्रार्थना भगवान का ध्यान किस और करने को कहा गया है?
उत्तर 1 - प्रार्थना में भगवान का ध्यान बालकों की ओर करने को कहा गया है?
प्रश्न 2 - 'हमारा ज्ञान कल्याणकारी हो।' इसका क्या अभिप्राय है?
उत्तर 2 - किस का अभिप्राय है हमारा ज्ञान सबका भला करने वाला हो।
प्रश्न 3 - हमको सदा किसका अभिमान होना चाहिए?
उत्तर 3 - हमको सदा हमारे देश भारत का अभिमान होना चाहिए।
प्रश्न 4 - 'देश सेवा का अरमान' का क्या भाव है?
उत्तर 4 - इसका भाव है कि हम सदा देश की सेवा करते रहें।
प्रश्न 5 - देश के लिए नौजवानों की मांग होने पर बालकों की परमात्मा से क्या प्रार्थना है?
उत्तर 5 - नौजवानों की मांग होने पर देश के लिए बलिदान देने की प्रार्थना की गई है।
खालीस्थान भरे -
1 हम ब्रहमचारी वीर व्रत धारी _______ बने। {सदाचारी}
2 हमें हमारे ________ देश का अभिमान होना चाहिए। {भारत}
3 दिल में हमारे देश सेवा का ________ हो। {अरमान}

No comments:

Post a Comment