Thursday, November 26, 2020

कक्षा - चौथी पाठ - 17

कक्षा - चौथी

पाठ - 17
महात्मा गांधी

प्रश्न 1 - महात्मा गांधी का पूरा नाम बताओ।
उत्तर 1 - महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास कर्मचन्द गांधी था।
प्रश्न 2 - महात्मा गांधी के माता पिता का नाम बताओ।
उत्तर 2 - महात्मा गांधी के पिता का नाम कर्मचन्द गांधी तथा माता का नाम पुतलीबाई था।
प्रश्न 3 - महात्मा गांधी के जन्म कहां हुआ।
उत्तर 3 - महात्मा गांधी का जन्म पोरबंदर में हुआ।
प्रश्न 4 - विलायत जाते समय गांधी जी से उनकी माता ने क्या प्रतिज्ञा कराई?
उत्तर 4 - विलायत जाते समय गांधी जी से उनकी माता ने प्रतिज्ञा करवाई कि वह मांस नहीं खाएंगे, शराब नहीं पिएंगे तथा वह सदा सदाचार का जीवन व्यतीत करेंगे।
प्रश्न 5 - महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका क्यों गए थे? वहां जाकर उन्होंने क्या किया?
उत्तर 5 - महात्मा गांधी एक मुकदमे की पैरवी करने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे। वहां जाकर उन्होंने भारतीयों के सम्मान के लिए सत्याग्रह किया।
प्रश्न 6 - प्रथम विश्वयुद्ध के समय महात्मा गांधी ने अंग्रेजो की सहायता क्यों की?
उत्तर 6 - क्योंकि अंग्रेजों ने वादा किया था कि युद्ध जीतने के बाद वह भारत को आज़ाद कर देंगे।
प्रश्न 7 - महात्मा गांधी की हत्या किसने की?
उत्तर 7 - महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की।
सही गलत लिखें।
1 महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।       सही
2 कंस का वध श्रीराम ने किया।      गलत
3 गांधी जी स्कूल में नकल करते पकड़े गए।      गलत
4 भारत लौटकर गांधी जी ने कांग्रेस की बागडोर संभाली।      सही
5  9 अगस्त 1942 ईस्वी को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन चलाया गया।      सही
6  नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को तीन गोलियां मारी।      सही
7 महात्मा गांधी का जन्म 3 अक्टूबर 1869 ईस्वी में हुआ।
      गलत

No comments:

Post a Comment