Saturday, November 21, 2020

कक्षा - चौथी पाठ - 16

कक्षा - चौथी

पाठ - 16
महात्मा बुद्ध

प्रश्न 1 - महात्मा बुद्ध के बचपन का क्या नाम था?
उत्तर 1 - महात्मा बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था।
प्रश्न 2 - महात्मा बुद्ध के माता-पिता का क्या नाम था।
उत्तर 2 - महात्मा बुद्ध के पिता का नाम शुद्धोधन तथा माता का नाम माया देवी था।
प्रश्न 3 - सिद्धार्थ की वैराग्य भावना किन कारणों से बढ़ी।
उत्तर 3 - जीवन के अनेक पड़ाव को देखकर सिद्धार्थ की वैराग्य भावना बढ़ी।
प्रश्न 4 - वैशाख पूर्णिमा का बौद्ध मत में क्या महत्व है?
उत्तर 4 - महात्मा बुद्ध कोक जन्म, बोध की प्राप्ति एवं उनको निर्वाण की प्राप्ति वैशाख पूर्णिमा को ही हुई थी।
प्रश्न 5 - बौद्ध धर्म के अनुयायियों को कौन सी प्रतिज्ञा करनी होती है?
उत्तर 5 - मैं धर्म की शरण में जाता हूं।
मैं बौद्ध की शरण में जाता हूं।
मैं संघ की शरण में चाहता हूं।
प्रश्न 6 - बौद्ध मत के सिद्धांत या शिक्षा पर दो-तीन वाक्य लिखिए।
उत्तर 6 - बौद्ध मत के अनुसार संसार दु:खमय है। मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य मोक्ष की प्राप्ति है तथा जीव हत्या महापाप है।
खाली स्थान भरो -
1 महात्मा बुध के बचपन का नाम _______ था। (सिद्धार्थ)
2 ________ द्वारा पाले जाने के कारण महात्मा बुद्ध का नाम गौतम पड़ा। (गौतमी)
3 महात्मा बुद्ध की पत्नी का नाम _______ था। (यशोदा)
4 गौतम को तीसरा धक्का तब लगा, जब उन्होंने _________ को देखा। (आरथी)
5 _______ के चेहरे पर तेज़ था। (सन्यासी)
6 बौद्धमत के अनुसार संसार ________ है। (दुःखमय)
7 मानव जीवन का उद्देश्य ________ प्राप्ति है। (मोक्ष)

No comments:

Post a Comment