Thursday, November 19, 2020

कक्षा - पांचवीं पाठ - 15

कक्षा - पांचवीं

पाठ - 15
स्वामी विरजानंद सरस्वती

प्रश्न 1 - विरजानन्द जी का बचपन का नाम क्या था? वे नेत्रहीन कैसे हो गए थे?
उत्तर 1 - विरजानन्द जी के बचपन का नाम बृजलाल था चेचक रोग के कारण नेत्रहीन हो गए थे।
प्रश्न 2 - विरजानन्द जी ने गृह त्याग किस आयु में और क्यों किया?
उत्तर 2 - विरजानन्द जी ने गृह त्याग बारह (12) वर्ष की आयु में भाई और भाभी के तिरस्कार पूर्ण व्यवहार से तंग आकर किया।
प्रश्न 3 - बृजलाल ने ऋषिकेश क्यों छोड़ा? उन्हें संन्यास की दीक्षा किसने दी?
उत्तर 3 - सहसा एक रात स्वप्न में उन्हें सुना, "बृजलाल! तुमने यहां जो कुछ प्राप्त करना था, कर लिया। अब तुम यहाँँ से प्रस्थान करो।" ऋषिकेश से चलकर कनखल गए। वहां आकर उन्होंने दण्डी स्वामी पूर्णानन्द सरस्वती जी से दीक्षा ली।
प्रश्न 4 - विरजानन्द जी ने अलवर के राजा को पढ़ाना क्यों बंद कर दिया?
उत्तर 4 - एक दिन राजा राग-रंग में पढ़ने की बात भूल गएऔर स्वामी विरजानन्द जी अलवर को छोड़ दिया।
प्रश्न 5 - ऋषि ग्रंथ पढ़ते समय विरजानन्द जी उच्चासन पर क्यों नहीं बैठते थे?
उत्तर 5 - स्वामी विरजानन्द पुरातन ऋषि भक्त थे। वेद ऋषि ग्रंथ पढ़ाते समय उनके अपमान के भय से उच्च आसन पर नहीं बैठे थे।
प्रश्न 6 - स्वामी दयानंद ने विरजानंद जी से कितने वर्ष तक विद्या ग्रहण की थी?
उत्तर 6 - स्वामी दयानंद जी ने स्वामी विरजानंद जी से तीन वर्ष तक विद्या ग्रहण की थी।
प्रश्न 7 - गुरु दक्षिणा के रूप में विरजानन्द ने दयानंद से क्या प्रतिज्ञा करवाई?
उत्तर 7 - स्वामी विरजानंद जी ने गुरु दक्षिणा के रूप में उनसे (स्वामी दयानन्द से) आर्य धर्म के प्रचार में अपना सर्वस्व अर्पित करने की प्रतिज्ञा करवाई।
सही गलत लिखें।
1 स्वामी विरजानंद उच्च कोटि के संन्यासी थे।       सही
2 चेचक रोग से विरजानन्द की आंखें जाती रही।       सही
3  स्वामी जी ने बीस वर्ष की आयु में घर छोड़ा।       गलत
4 स्वामी विरजानंद पुरातन ऋषियों के भक्त थे।       सही
5 स्वामी विरजानंद वीणा बजाने में निपुण थे।       सही

No comments:

Post a Comment