Friday, November 27, 2020

कक्षा - सातवीं पाठ - 17

कक्षा - सातवीं

पाठ - 17
 रोगी कौन नहीं?

प्रश्न 1 - हितभुक् का क्या अर्थ है?
उत्तर 1 - हितभुक् का अर्थ है ऐसी वस्तुएं खाने वाला जो स्वास्थ्य के लिए अच्छी है। वे वस्तुएं प्रयोग करो जिसमें केवल जीह्वा को ही स्वाद ना आए, शरीर को भी शक्ति भी मिले।
प्रश्न 2 - रोगी न होने के लिए भोजन में किन-किन वस्तुओं का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर 2 - रोगी न होने के लिए भोजन में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
i) ऐसी वस्तुएं खानी चाहिए जो स्वास्थ्यवर्धक हो। हानिकारक न हो।
ii) हमें जरूरत से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
iii) हमें पाप का अन्न नहीं खाना चाहिए।
प्रश्न 3 - चरक मुनि ने पक्षी बनकर 'कोरुक' का प्रश्न वैद्यों से क्यों किया?
उत्तर 3 - क्योंकि उनके मन में विचार आया कि चलो और देखूं लोग मेरे बताए हुए मार्ग पर चलते भी हैं या नहीं? मेरा परिश्रम सफल हुआ या नहीं?
प्रश्न 4 - मितभुक् ना होने का क्या परिणाम हो सकता है?
उत्तर 4 - मितभुक् ना होने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है क्योंकि  मर्यादा से अधिक पिया हुआ अमृत भविष्य बन जाता है।
प्रश्न 5 - पाप का अन्न खाने का क्या परिणाम हो सकता है?
उत्तर 5 - पाप के अन्न से आत्मा गिरती है। आगे बढ़ता हुआ मनुष्य इससे पीछे हटता है।

No comments:

Post a Comment