Thursday, November 19, 2020

कक्षा - छठी पाठ -15

कक्षा - छठी

पाठ - 15
श्यामजी कृष्ण वर्मा

प्रश्न 1 - श्यामजी कृष्ण वर्मा कौन थे?
उत्तर 1 - श्यामजी कृष्ण वर्मा उन कट्टर देशभक्तों में से थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए देश से बाहर रहकर काम किया।
प्रश्न 2 - श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म कब और कहां हुआ?
उत्तर 2 - श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 4 अक्टूबर 1857 में गुजरात के कच्छ जिले के माण्डवी ग्राम में हुआ।
प्रश्न 3 - श्यामजी कृष्ण वर्मा की शिक्षा कितनी और कहां हुई?
उत्तर 3 - श्यामजी कृष्ण वर्मा ने वकालत की शिक्षा इंग्लैंड से प्राप्त की।
प्रश्न 4 - श्यामजी कृष्ण वर्मा किस से प्रभावित हुए और इस प्रभाव का उनके जीवन में क्या परिणाम हुआ?
उत्तर 4 - श्यामजी कृष्ण वर्मा स्वामी दयानंद जी से बहुत प्रभावित हुए और बम्बई आर्य समाज के प्रथम अध्यक्ष बने।
प्रश्न 5 - इंग्लैंड में श्यामजी कृष्ण वर्मा किस प्रकार की गतिविधियां की?
उत्तर 5 - श्यामजी कृष्ण वर्मा ने एक मासिक 'इंडियन सोश्योलोजिस्ट' का प्रकाशन आरम्भ किया, जो क्रांतिकारी विचारों का एक माध्यम बन गया। इन्होंने 1905 में 'इंडियन होम रूल सोसायटी' की स्थापना की तथा इंग्लैंड की यात्रा करने वाले भारतीयों की सहायता के लिए लंदन में 'इंडियन हाउस' की स्थापना की।
प्रश्न 6 - श्यामजी कृष्ण वर्मा को इंग्लैंड क्यों छोड़ना पड़ा वे वहां से कहां गए?
उत्तर 6 - श्यामजी कृष्ण वर्मा को राजनीतिक गतिविधियों के कारण इंग्लैंड छोड़ना पड़ा। वहां से वे पेरिस और स्विट्जरलैंड में जेनेवा गए।

1 comment: