Saturday, November 21, 2020

कक्षा - पांचवीं पाठ - 16

कक्षा - पांचवीं

पाठ - 16
पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी

प्रश्न 1 - पंडित गुरुदत्त का जन्म कब और कहां हुआ?
उत्तर 1 - पंडित गुरुदत्त का जन्म 26 अप्रैल 1864 में मुल्तान नगर में हुआ था।
प्रश्न 2 - सिद्ध करो कि पंडित गुरुदत्त बचपन से ही मेधावी थे?
उत्तर 2 - विद्यार्थी जीवन में ही इन्होंने नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए। सन् 1886 में उन्होंने एम.ए. की परीक्षा दी और उसमें बी.ए. की तरह सर्वप्रथम रहे।
प्रश्न 3 - पंडित गुरुदत्त ने एम.ए. में कौन सा विषय लिया था?
उत्तर 3 - पंडित गुरुदत्त ने एम.ए. में भौतिक विज्ञान लिया था।
प्रश्न 4 - पंडित गुरुदत्त की नास्तिकता कैसे दूर हुई?
उत्तर 4 - स्वामी दयानंद जी की मृत्यु का दृश्य देखकर, उनको मौत का स्वागत करते और हँसते देखकर उनके मन में ईश्वर की सत्ता के प्रति सोया विश्वास जाग उठा।
प्रश्न 5 - पंडित गुरुदत्त डी.ए.वी. की सेवा से अलग क्यों हो गए?
उत्तर 5 - कॉलेज खुल जाने पर उसमें ऋषि की आज्ञा के अनुकूल संस्कृत को प्रमुख स्थान न मिलने के कारण पंडित गुरुदत्त डी.ए.वी. की सेवा से अलग हो गए।
खाली स्थान भरेंं।
1 गुरुदत्त का जन्म ________ नगर में हुआ था। (मुल्तान)
2 गुरुदत्त ने _________ में एम.ए. की परीक्षा दी।  (भौतिक विज्ञान)
3 पं. गुरुदत्त ________ का जन सामान्य में प्रचार-प्रसार करना चाहते थे। (संस्कृत)
4 पं. गुरुदत्त जन्मकाल से ही _______ थे।  (मेधावी)
5 गुरुदत्त की मृत्यु ________ वर्ष की आर्य में हुई।  (छब्बीस)

No comments:

Post a Comment