Saturday, November 21, 2020

कक्षा - छठी पाठ - 16

कक्षा - छठी

पाठ - 16
राम प्रसाद बिस्मिल

प्रश्न 1 - रामप्रसाद का शरीर सहनशील कैसे बन गया था?
उत्तर 1 - रामप्रसाद का शरीर बचपन की मार से बहुत ही कठोर और सहनशील बन गया था।
प्रश्न 2 - 'सत्यार्थ प्रकाश' पढ़ने का रामप्रसाद पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर 2 - सत्यार्थ प्रकाश पढ़कर राम प्रसाद के जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ। वह सादा जीवन जीने लगे और व्यायाम करने लगे। नित्य प्रति स्वाध्याय भी करते और साधु महात्मा के उपदेश सुनने लगे।
प्रश्न 3 - 'आर्य कुमार सभा' कि बैठकें मैदानों में क्यों लगी?
उत्तर 3 - उचित स्थान न मिलने के कारण आर्य कुमार सभा मैदानों में लगी।
प्रश्न 4 - रामप्रसाद को किस अपराध पर फांसी हुई?
उत्तर 4 - रामप्रसाद को काकोरी रेल डकैती के अपराध में फांसी हुई।
प्रश्न 5 - फांसी घर पहुंचकर राम प्रसाद बिस्मिल ने क्या कहा?
उत्तर 5 - फांसी घर पहुंचकर राम प्रसाद बिस्मिल ने कहा
      "मैं ब्रिटिश साम्राज्य का विनाश चाहता हूं।"

No comments:

Post a Comment