Tuesday, November 10, 2020

कक्षा - छठी पाठ - 14

कक्षा - छठी

पाठ - 14
जीवनदायिनी दयानंद


प्रश्न 1 - महर्षि ने पंखड़ खंडिनी में पताका कहां फरहाई?
उत्तर 1 - महर्षि ने हरिद्वार के कुंभ मेले में सप्त सरोवर में पाखंड खंडनी पताका फहराया।
प्रश्न 2 - पान में विष देने वाले के साथ स्वामी दयानंद ने कैसा व्यवहार करने को कहा?
उत्तर 2 - पान में विष देने वाले को स्वामी जी ने कहा कि वे संसार को कैद करने नहीं बंद  वरन् कैद से छुड़ाने आए हैं।
प्रश्न 3 - कर्णसिंह स्वामीजी पर तलवार का प्रहार क्यों किया?
उत्तर 3 - कर्णसिंह ने स्वामी जी द्वारा मूर्ति पूजा के खंडन से कुपित होकर स्वामी जी पर तलवार का प्रहार किया।
प्रश्न 4 - सत्यार्थ प्रकाश का प्रकाशन कब हुआ और इसका क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर 4 - सत्यार्थ प्रकाश का प्रकाशन 1875 में हुआ। इसने पूरे देश में क्रांति पैदा कर दी।
प्रश्न 5 - पंजाब में स्वामी दयानंद सबसे पहले कहां पहुंचे?
उत्तर 5 - पंजाब में स्वामी दयानंद सबसे पहले लाहौर में पहुंचे।
प्रश्न 6 - सरदार विक्रम सिंह को ब्रह्मचर्य का महत्व किस प्रकार समझाई?
उत्तर 6 - स्वामी जी ने विक्रम सिंह को बिना बताए पीछे से बग्घी को पकड़ लिया कई चाबुक लगाने पर भी जब घोड़े आगे नहीं बढ़ पाए।
प्रश्न 7 - गौरक्षा तथा आर्य भाषा की प्रतिष्ठा को के लिए स्वामी जी ने क्या किया?
उत्तर 7 - स्वामी जी ने गौरक्षा के लिए गोरक्षण के लिए आंदोलन चलाया तथा 'गोकरुणानिधि' पुस्तक लिखी। आर्य भाषा की प्रतिष्ठा के लिए हिंदी भाषा को अपनाने और राज्य कार्य की भाषा बनाने के लिए राजकार्य किए।
प्रश्न 8 - स्वामी जी का देहावसान कब हुआ?
उत्तर 8 - स्वामी जी का देहावसान 30 अक्टूबर 1883 दीपावली वाले दिन हुआ।
प्रश्न 9 - स्वामी दयानंद लिखित तीन ग्रंथों का नाम लिखो।
उत्तर 9 - सत्यार्थ प्रकाश, संस्कार विधि, वेद भाष्य, ऋग्वेदादिभाष्य भूमिका।

2 comments: