Thursday, November 19, 2020

कक्षा - तीसरी पाठ - 15

कक्षा - तीसरी

पाठ - 15
संकल्प

प्रश्न 1 - हजार काम छोड़कर क्या करना चाहिए।
उत्तर 1 - हजार काम छोड़कर भगवान का भजन करना चाहिए।
प्रश्न 2 - अध्यापकों तथा अन्य बड़े लोगों को नमस्ते कब कहना चाहिए?
उत्तर 2 - दिन में पहले पहल मिलते ही अध्यापकों और बड़ों को नमस्ते करनी चाहिए।
प्रश्न 3 - किस के लिए भूल से अनुचित शब्द निकल जाने पर क्या करना चाहिए।
उत्तर 3 - क्षमा मांग लेनी चाहिए।
प्रश्न 4 - किन बुराइयों से बचने का प्रयत्न करना चाहिए।
उत्तर 4 - ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध, लोभ आदि बुराइयों से बचने का प्रयत्न करना चाहिए।
प्रश्न 5 - अपनी किस चीज को नहीं छुपाना चाहिए।
उत्तर 5 - अपनी गलतियों को छुपाना नहीं चाहिए।

No comments:

Post a Comment